Transcript Unavailable.

विगत एक वर्ष से आंधी में उड़ चुका है किचेन शेड का एस्बेस्टस शीट, खुले में बनता है एमडीएम। हुसैनगंज(सिवान) प्रखण्ड क्षेत्र के रसूलपुर पँचायत अंतर्गत बिन्दवल रसूलपुर स्थित राजकीय कृत मध्य विद्यालय के किचेन शेड का एस्बेस्टस शीट विगत जून 2022 में आई तेज आंधी के कारण अगले हिस्से का तीन शीट गायब हो चुका है।तथा पिछले हिस्से का एक शीट में छेद हो गया है। पिछले एक वर्ष से इसी टूटे हुए शेड में रसोइया खाना बनाती है। एक रसोइया ने बताया कि बरसात में खाना बनाने में काफी परेशानी होती है। जबकि ग्रामीणों ने बताया कि वर्षा होने पर एमडीएम नहीं बन पाता है। प्रधानाध्यापक गौरी शंकर साह ने बताया कि बरसात में एमडीएम बरामदे में बनता है। इसकी जानकारी बीईओ को दे दी गई है। बीईओ अनिता कुमारी ने बताया कि मेरे द्वारा भी वरीय अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। मुखिया प्रतिनिधि श्री राम सिंह ने बताया कि विद्यालय का चापाकल वर्षों तक खराब था। विद्यालय प्रबंधन की इसकी थोड़ी सी चिंता नहीं हो रही थी। छात्र दूसरे के निजी चापाकलों पर जाकर पानी पीते थे। जिसे ग्रामीणों ने अपनी सहयोग चापाकल गड़वाया है।

बिहार राज्य के सारण जिला के प्रखंड दरियापुर के ग्राम सुनेरपट्टी से सरोज देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से अपनी समस्या को बताते हुए कहती हैं कि उन्हें अभी तक शौचालय का लाभ नहीं मिल पाया है। जिसके चलते वह काफी परेशान है

बिहार राज्य के सारण जिला के दरियापुर प्रखंड के सुमेरपट्टी से सीमा दीदी मोबाइल वाणी के माध्यम से अपनी समस्या को बताते हुए कहती हैं कि उन्हें अभी तक इन्दिरा आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पाया है। जिसके चलते वह काफी परेशान है

बिहार राज्य के सारण जिला के दरियापुर प्रखंड के सुमेरपट्टी से मंजू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से रुक्मणि देवी से उनकी समस्या को लेकर साक्षात्कार किया। जिसमे रुक्मणि देवी ने बताया कि वह लौकी, भिंडी और करेला की खेती की है। लेकिन वह जब भी पानी देती हैं, तो गर्मी के कारण उनका फसल सुख जा रहा है। इसके लिए वह क्या करेंगी

बिहार राज्य के सारण जिला के दरियापुर प्रखंड से मंजू मोबाइल वाणी के माध्यम से पूनम दीदी से उनकी समस्या को लेकर साक्षात्कार किया। जिसमे पूनम दीदी ने अपनी समस्या को बताते हुए कहा कि इन्दिरा आवास और शौचालय की सुविधा प्राप्त नहीं हुई है। जिसके चलते वह बहुत ही परेशान हैं

बिहार राज्य के सारण जिला के दरियापुर प्रखंड से मंजू मोबाइल वाणी के माध्यम से कलावती देवी से उनकी समस्या को लेकर साक्षात्कार किया। जिसमे कलावती दीदी ने बताया कि उन्हें शौचालय की सुविधा प्राप्त नहीं हो पाई है। जिसके चलते वह काफी परेशान है

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के मदेशीलापुर पश्चिम टोला में बिजली की करंट लगने से एक 9 वर्षीय बच्ची मौत हो गई। बच्ची की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वही मृत बच्ची की पहचान मद्धेशिला पुर पश्चिम टोला निवासी सत्येंद्र यादव कि 9 वर्षीय पुत्री अंशिका कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार को आई तेज आंधी पानी के कारण बिजली का तार टूट कर नीचे गिर गया था वही बच्चे खेलते खेलते गई और विद्युत तार के संपर्क में आ गई ।जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वही इस घटना की जानकारी आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी मौके पर दल बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी कुमार वैभव बच्ची के शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण हेतु सिवान सदर अस्पताल भेज दिया । वहीं इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है वही प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार को आश्वासन दिए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.