Transcript Unavailable.
सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के लेजा गांव के समीप आज रिश्तेदारी से लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में दरौली पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: जिले के बड़हरिया में भाकपा माले कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़हरिया प्रखंड के 17 पंचायत के प्रतिनिधि सामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन का नेत्युत भाकपा माले दरौली विधायक कामरेड सत्यदेव राम, जिला कमिटी सदस्य विकास यादव, रमाशंकर चौरसिया और रामवतार यादव ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक कामरेड सत्यदेव राम ने कहा की गरीबों के लिए लागतार हमारी पार्टी संघर्ष किया है और करता रहेगा। हमारी लड़ाई देश के पूजीपतियो से है। जो समाजिक परिवर्तन की लड़ाई है और ये लड़ाई चल रही है यह तब तक चलेगी जब तक गरीबों का जीवन बेहतर नही होता। इस लिए हमे गरीबों का एकता और गरीबों का संघठन बनना होगा और बड़हरिया की जानता को एक बेहतर लड़ाई की जरूरत है और उसको हमलोग मिल कर मजबूती से करेगे। इसके लिए पंचायत स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। सम्मेलन में अशोक कुशवाहा, मोहमदीन अंसारी, परमा साह, कृष्णा जी, कुंती राम, गुड्डी जी आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।
सिवान: नए सांसद भवन के उद्घाटन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस क्रम में भाकपा माले के विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि नए सांसद भवन का उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति से नहीं करा कर मोदी सरकार ने महिला और आदिवासियों का अपमान किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: जिले के बड़हरिया थाना की पुलिस पर बजरंग दल कार्यकर्ता को झूठे केस में फंसा कर जबरन हाजत में बंद कर देने और छोड़ने के एवज में रुपए की मांग करने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ता श्याम बिहारी के परिजनों ने बताया कि द्वेष की भावना से बड़हरिया थाना की पुलिस ने उन्हें झूठे लूटकांड के मामले में गिरफ्तार कर लिया ,विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिला से अनु कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें अभी तक इन्दिरा आवास योजना का कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हो पाया है। जिसके चलते वह काफी परेशान है
बिहार राज्य के सारण जिला के दरियापुर प्रखंड के पंचायत मोहम्मदपुर के ग्राम रामपुर जगदीश से अनीता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्होंने किसान सम्मान निधि का आवेदन भरकर जमा किया था। लेकिन अभी तक उन्हें इसका कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हो पाया था। जिसके चलते वह काफी परेशान है
दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट।दिघवारा सारण: सिवान समस्तीपुर इंटरसिटी सवारी गाड़ी के पुनः परिचालन एवं छपरा पटना के बीच कार्यालय अवधि को ध्यान में रखते हुए दो जोड़ी MEMU सवारी गाड़ी की मांग को लेकर लगातार प्रयासरत दिघवारा प्रखंड जनकल्याण समिति की बैठक में लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अगर उक्त दोनों मांग को अविलंब पूरा नहीं किया गया तो अगले महीने आमरण अनशन का रुख अख्तियार किया जाएगा। रविवार को स्थानीय राईपट्टी चौक स्थित अजय सिंह के निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों ने रेल प्रशासन के रवैये पर गहरा एतराज व्यक्त करते हुए कहा कि रेल मंत्री सहित सभी विभागीय अधिकारियों को लगातार मांगपत्र सौपने के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकलता देख प्रखंड के लोगो ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से भी अपना आवाज बुलंद किया था। किन्तु दुर्भाग्य है कि एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी हमारी मांगे जस की तस बनी हुई है। लिहाजा अगले दो सप्ताह में हमारी मांगो को नहीं पूर्ण किया गया तो आंदोलन की अगली कड़ी में जनकल्याण समिति के सदस्य आमरण अनशन करने को विवश होंगे। साथ ही जनकल्याण समिति की बैठक में दिघवारा प्रखंड के आम जनमानस से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा हुआ जिसमें दिघवारा बाजार में शौचालय की समस्या, शुद्ध पेयजल के नाम पर केवल खानापूर्ति करने, मुख्य बाजार में अतिक्रमण की समस्या सहित कई मुद्दों पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए इसके निदान हेतु नगर पंचायत दिघवारा, पुलिस प्रशासन, अंचलाधिकारी, एवं जिला परिषद को भी मांगपत्र सौपने की बात कही गयी। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष रविन्द्र सिह, संयोजक अनिल सिंह, उपाध्यक्ष कुणाल सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रणधीर प्रकाश, विधानपार्षद प्रतिनिधि तनुज सौरभ, मंसूर आलम, मुकलेश सिंह, अजय सिंह, तरुण तिवारी, आदि ने अपने विचार रखें।
बिहार राज्य के सारण जिला के आंदर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अम्बे ने बताया की आंदर थाना क्षेत्र के बंधु श्रीराम गांव में पड़ोसियों ने पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ घर में घुस कर मारपीट की। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान बंधु श्रीराम गांव निवासी सुगांति देवी के रूप में की गई है। घायल महिला ने बताया कि घर के सभी सदस्य बाहर किसी कार्य को लेकर गए थे और हम अपने घर में कुछ काम कर रहे थे तभी पड़ोसी पूर्व के विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए घर में घुस गए और लाठी डंडे से मार कर मुझे घायल कर दिया वही सूचना के बाद पहुंचे परिजन आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के आंदर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अम्बे ने बताया की असांव थाना क्षेत्र के नहुनी में खेत में खास चर रही गाय के ऊपर 11000 वोल्ट का तार टूट कर गिर जाने से रविवार को उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर गाय की मौत की सूचना कानो कान क्षेत्र में फैल गई,जिसके बाद पशुपालक सहित गांव के दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे। और फोन कर बिजली कटवाई गई। वहीं घटना के संबंध डेहुणा निवासी पशुपालक दिनेश यादव ने बताया गाय को चरने के लिए छोड़ा गया था वही गाय घास की तलाश में भटकते भटकते नहुनी गांव पहुंच गई। जहां विद्युत पोल के पास इंसुलेटर सहित 11000 का तार टूट कर गिर जाने से उसकी मौत हो गई। वही गाय की कीमत लगभग ₹50000 बताई जा रही है वही पशुपालक बिजली विभाग से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
