बिहार राज्य के सारण जिला के परसा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता विकास कुमार ने बताया की परसा पुलिस ने सौनी नहर के समीप वाहन चेकिंग के दौरान अवैध रूप से बालू ले जा रहे चार ट्रकों को पुलिस ने जप्त कर लिया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के दिघवारा प्रखंड के इशुपुर पंचायत से जुली मोबाइल वाणी के माध्यम से जूनून देवी से उनकी समस्या को लेकर साक्षात्कार किया। जूनून देवी ने यह बताया कि उन्हें दस साल से राशन नहीं मिला है। जिसके चलते वह बहुत ही परेशान है
ड्रेस शुल्क के नाम पर सरकारी स्कूल में नही थम रही मनमानी ड्रेस शुल्क के बिना एडमिशन नही ले रहे स्कूल प्रबंधन, अभिभावक परेशान हुसैनगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के हुसैनगंज चट्टी पर स्थित उच्च विद्यालय में इंटरमीडिएट में एडमिशन के नाम पर छात्रों से एडमिशन शुल्क के साथ साथ ड्रेस शुल्क के रूप में 700 रुपए भी वसूला जा रहा है। इस से अभिभावक व छात्र परेशान हैं किंतु शिक्षा विभाग की अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्कूल प्रबंधन इसे अनिवार्य नहीं मानता किंतु एडमिशन लेने जा रहे छात्रों को काउंटर पर बैठे बाबू बिना ड्रेस शुल्क के एडमिशन लेने से इंकार कर दे रहे हैं। जिस से इंटरमीडिएट में एडमिशन लेने वाले छात्रों को मजबूरी में कर्ज लेकर जैसे तैसे एडमिशन शुल्क के साथ साथ ड्रेस शुल्क का इंतजाम करना पड़ रहा है। एक तरह शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है तो दूसरी तरफ इस तरह की समस्याओं पर शिक्षा विभाग के अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं। स्कूल प्रशासन की तरफ से छात्रों को बाहार से ड्रेस खरीदने अथवा बनवाने की रियायत नहीं दी जा रही है। ड्रेस शुल्क के रूप में स्कूल प्रबंधन की तरफ से लिए जाने वाले 700 रुपए का शुल्क को प्रबंधन मामूली रकम बता रहे हैं लेकिन ये रकम ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले सैकड़ों बच्चों के अभिभावकों की जेब पर भारी पड़ रहा है। अगर सरकारी स्कूलों में भी प्राइवेट स्कूलों के जैसा तरह तरह के शुल्क लगाकर अभिभावकों पर बोझ बनाया जाता रहा तो फिर गरीब छात्रों के लिए शिक्षा हासिल करना असंभव हो जायेगा।
आंदर प्रखंड क्षेत्र के मानपुर पतेजी पंचायत के शिवरी भरटोलिया गांव में देर रात अचानक आग लग गई। लोग जब तक समझ पाते तब तक देखते ही देखते कृष्णा गुप्ता , सुरेश गुप्ता, कन्हैया गुप्ता हरिहर गुप्ता, संदीप गुप्ता ,हिरालाल गुप्ता, रघुवर गुप्ता सातो पिता स्व० मैनेजर गुप्ता के घर में रखी हुई साड़ी कपड़ा साइकिल अनाज सहित दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी ने बताया की सोनपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल अधिकारी व जवान के द्वारा विशेष अभियान अनिरुद्ध चौधरी के निर्देश पर चलाया गया।जिसमे अनधिकृत रूप से सफ़र करने वाले २४ व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के दरौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने बताया की दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी थाना की पुलिस ने चितविसरांव गांव में छापेमारी कर दो देसी कट्टा व तीन जिंदा गोली के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान चितविसरांव गांव में निवासी चंद्रभान उर्फ मान सिंह के रूप में की गई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया सूचना मिली थी कि चितविसरांव गांव में चंद्रभान सिंह उर्फ मान सिंह हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। मिली सूचना पर छापेमारी किया छापेमारी के दौरान चंद्रभान सिंह के दलान से दो 315 बोर का देसी कट्टा तथा 315 बोर का 3 जिंदा गोली बरामद हुआ। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी ने बताया की सोनपुर थाना क्षेत्र के अंर्तगत भरपुरा महारानी चौक के पास एक मोटर साईकिल पर सवार धंधेबाज़ को पचास लीटर देशी शराब के साथ गिरफ़्तार किया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के दरौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने बताया की जिला में उत्पाद विभाग शराबबंदी कानून को लेकर सख्त है और शराब पीने तथा बेचने वालों पर लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई भी कर रही है। इस क्रम में यूपी से शराब पीकर बिहार लौट रहे 11 लोगों को उत्पाद पुलिस ने पकड़ा है। जो यूपी बारात में गए हुए थे और शराब पीकर वापस लौट रहे थे। गिरफ्तार सभी लोग सिवान जिला के निवासी हैं। इस संबंध में उत्पात पुलिस ने बताया कि बिहार बॉर्डर चेक पोस्ट पर जांच के दौरान शराब के नशे में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के आंदर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अम्बे ने बताया की आंदर थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी एक युवक की रिश्तेदारी से लौटने के दौरान आंदर सिवान मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इधर मृतक स्व० रंगी गोड के पुत्र योगेंद्र साह का शव गांव पहुंचते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। इधर माता बेटे की मौत से बार-बार बेहोस होने लगी। वही इस घटना की सूचना मिलते ही पूर्व जिला पार्षद योगेंद्र यादव, पूर्व मुखिया उद्धव यादव, चमन ठाकुर , जगरनाथ ठाकुर , अनिल साह आदि माले नेता मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनो को सांत्वना देते हुए तत्काल मुआवजा राशि देने की सरकार से मांग । घटना के संबंध में जिला पार्षद ने बताया कि मृत युवक बीती रात बाइक से अपने रिश्तेदारी में गया हुआ था वहीं लौटने के क्रम में किसी अज्ञात वाहन द्वारा उसे टक्कर मार दिया गया जिससे घायल अवस्था में सिवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक का शव गांव पहुंचते देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला से सीमा देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने इंदिरा आवास के लिए आवेदन दिया है लेकिन अभी तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिला है
