सिसवन प्रखंड मुख्यालय परिसर मे गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।इसके बाद माले के एक शिष्ठ मंडल ने बीडीओ सुरज कुमार सिंह को विभिन्न मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।धरना को संबोधित करते हुए माले कार्यकर्ताओं ने राशन में लूट पर लगाम दाल, चीनी और मसाले को राशन व्यवस्था में शामिल करने,मनरेगा मजदूरी बढ़ाने ,आवास योजना में लूट खसूट पर लगाम लगाने तथा सभी भूमिहीनों को पांच डिसमिल वास की भूमि के लिए जमीन उपलब्ध कराने सहीत सात सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा की।

सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव मंगलवार की मध्य रात्रि में अचानक आग लगने से हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव निवासी रामपुकार राम के मकान में बुधवार की मध्य रात्रि में अचानक आग लग गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड क्षेत्र के घुरघाट मठिया व सिसवा कला गांव में दरौदा विधायक कर्णजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनातर्गत 8.65646 लाख के लागत से बनने वाले छठ घाटो का विधिवत उद्घाटन किया।मौके पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए विधायक ने नवनिर्मित छठ घाट को आम जनता को समर्पित किया।विधायक ने कहा की वह लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

थाना क्षेत्र के सिसवन बाजार के समीप एक ऑटो पलट जाने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गभीडाड गांव निवासी ललन राम व सिसवन निवासी शिवदयाल साह के रूप में हुई है। दोनो घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल मे कराया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर ओपी अंतर्गत नवादा पैट्रोल पंप के समीप दाहा नदी में बुधवार को एक अज्ञात शव नदी में उपलाता मिला।घटना की खबर मिलते ही आसपास के काफी लोग की भिड़ उक्त स्थल पर जमा हो गई। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। नदी मे शव देखे जाने की सूचना पुलिस को मिलते ही ओपी प्रभारी अभिनन्दन यादव एएसआई संतोष ठाकुर, एएसआई हरिवंश यादव दल बल के साथ उक्त जगह पर पहुंचे और शव को पानी से निकालने में जुट गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिलाधिकारी अमीत कुमार पांडेय ने बुधवार को सिसवन के शिवाला छठ घाट का औचक निरीक्षण किया। उपस्थित अधिकारियों को घाट की साफ-सफाई, वैरिकेडिग ,प्रकाश की व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने निरीक्षण के दौरान बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दो दिन के अंदर सभी घाटों की सफाई करने का निर्देश दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिसवन (सीवान)प्रखंड क्षेत्र मे बह रही सरयू नदी का जलस्तर मे हो रहे लगातार वृद्धि से नदी के बांध पर दबाव बनने से कचनार पंचायत के सिमसिमिया स्थित गंभारी मई के पास सरयु नदी के बांध में रविवार की सुबह रिसाव शुरू हो गया जिसके बाद गांव वालों में खलबली मच गई। ग्रामीण अपने स्तर से रिसाव को रोकने का प्रयास में जुट गए। वहीं बंधे में रिसाव की जानकारी स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों के साथ साथ स्थानीय प्रशासन को भी दिया जिससे कि रिसाव के खतरे को रोका जा सके। इधर सूचना मिलने के बाद बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर बांध की मरम्मत कर रिसाव को रोका।इधर नदी किनारे बसे गांव के लोग दहशत में जी रहे हैं। नेपाल द्वारा पानी छोड़ने से सरयू नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। सिसवन में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।अनवरत बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती इलाकों के लोगों की धड़कने बढ़ गई है।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

सिसवन प्रखंड क्षेत्र के भागर पंचायत अंतर्गत अधिकांश वार्ड सदस्यों द्वारा मेंटेनेंस की राशि बैंक निकाशी करने को लेकर मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पंचायत सचिव को जांच करने का निर्देश दिया गया है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि अगर जांच के दरमियान किसी भी वार्ड सदस्य द्वारा मेंटेनेंस की राशि उठाकर मेंटेनेंस के अलावा अन्य जगहों पर खर्च की गई होगी तो उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि प्रखंड विकास पदाधिकारी को बैंक मैनेजर के द्वारा इसको लेकर सूचना दी गई थी कि वार्ड सदस्यों द्वारा मेंटेनेंस की राशि का उठाव किया जा रहा है। इसके बाद से जब इस संबंध में जानकारी ली गई पता चला कि बहुत से वार्ड सदस्य मेंटेनेंस की राशि का उठाव कर लिए हैं तथा उसे अन्य मद में खर्चा कर रहे हैं जो कहीं से भी दी सही नहीं है।इसके बाद से प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं।

सिसवन (सीवान) क्षेत्र मे भले ही पिछले कई दिनो से बारिश बंद है, लेकिन बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।सिसवन में नदी का जलस्तर डेंजर निशान को पार कर गया है । मिली जानकारी के अनुसार गंगपुर सिसवन में सरयू नदी 56.400 मीटर पर बह रही है जबकि खतरे का लेबल 56.04 है। मिली जानकारी के अनुसार सिसवन में सरयू नदी का जलस्तर प्रति घंटा दो सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। जानकारों के अनुसार अनुमान है कि अभी दो दिनों तक सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ाव होगा।यदि नदी का जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में सरयू नदी और विकराल रूप ले सकती है। इधर सरयू नदी के जलस्तर में हो रहे वृद्धि से तटवर्ती गांव गंगपुर ,साईंपुर, ग्यासपुर, नरहन, भागर, गंभीरार, नवका टोला के ग्रामीणों की नींद और चैन गायब हो गयी है। जानकारी के अनुसार इधर प्रशासन ने भी लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कमर कस ली है। ।बाढ़ नियंत्रण विभाग के जेई रफी अंसारी ने कहा कि विभाग द्वारा नदि में हो रहे लगातार जलवृद्धि पर नजर रखी जा रही है।अभी स्थिति नियंत्रण में है। वही सीओ सतीश कुमार ने बताया की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद है।

चैनपुर ओपी पुलिस ने गुरुवार की दोपहर चैनपुर बजार से शराब के नशा में तिन लोगों को पकड़ा कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया गया की पकड़े गए शराबी चैनपुर के छोटू कुमार, मुस्तकीम राईन , और कलामु दिन है।पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद उन्हें न्यायलय में प्रस्तुत कर दिया गया। जहां से न्यायालय के निर्देश पर आगे की कारवाई होगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।