सिसवन (सीवान) क्षेत्र मे भले ही पिछले कई दिनो से बारिश बंद है, लेकिन बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।सिसवन में नदी का जलस्तर डेंजर निशान को पार कर गया है । मिली जानकारी के अनुसार गंगपुर सिसवन में सरयू नदी 56.400 मीटर पर बह रही है जबकि खतरे का लेबल 56.04 है। मिली जानकारी के अनुसार सिसवन में सरयू नदी का जलस्तर प्रति घंटा दो सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। जानकारों के अनुसार अनुमान है कि अभी दो दिनों तक सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ाव होगा।यदि नदी का जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में सरयू नदी और विकराल रूप ले सकती है। इधर सरयू नदी के जलस्तर में हो रहे वृद्धि से तटवर्ती गांव गंगपुर ,साईंपुर, ग्यासपुर, नरहन, भागर, गंभीरार, नवका टोला के ग्रामीणों की नींद और चैन गायब हो गयी है। जानकारी के अनुसार इधर प्रशासन ने भी लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कमर कस ली है। ।बाढ़ नियंत्रण विभाग के जेई रफी अंसारी ने कहा कि विभाग द्वारा नदि में हो रहे लगातार जलवृद्धि पर नजर रखी जा रही है।अभी स्थिति नियंत्रण में है। वही सीओ सतीश कुमार ने बताया की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद है।
