सिसवन प्रखंड क्षेत्र के घुरघाट पंचायत के मोरवन गांव निवासी शिक्षक रामे राम मिश्रा के बेटी आस्था मिश्रा मत्स्य विकास पदाधिकारी बनने पर उनके गांव के लोगों ने हर्ष जताया है। बताया गया कि आस्था मिश्रा बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में पास कर उक्त पद पर विभागीय शर्तों के अधीन औपबंधिक रूप से नियुक्त की गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिसवन थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरी के टोला गांव से गुप्ता सुचना के आधार पर पुलिस ने तीन शराब तस्कर को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए सिसवन थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना अंतर्गत बखरी के टोला में शराब का अवैध कारोबार चल रहा है सूचना मिलते ही एएसआई सुरेंद्र प्रसाद यादव दल बल के साथ उक्त स्थान पर पहुंच कर तीन शराब तस्कर को धर दबोचा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिसवन प्रखंड के रामगढ़ गांव से छपरा जिले के महम्मदपुर गांव को जोड़ने वाली पिपरा सीमा तक की सड़क का उद्घाटन शनिवार को दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने किया। 113.37 लाख रुपये से बनने वाली 2.300 किलोमीटर की इस सड़क से लगभग दो दर्जन गांवों के लोगों को सीधा फायदा होगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिसवन थाना क्षेत्र अंतर्गत सराहरा कचनार सड़क स्थित बिशुनपुरा गांव के समीप से गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने दो शराब तस्करो को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए सिसवन थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना अंतर्गत बिशुनपुरा में में शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिसवन थाना क्षेत्र में हथियार के साथ एक युवक की तस्वीर वायरल मचा हड़कंप, सिसवन थाना क्षेत्र में एक युवक की हथियार के साथ एक युवक की तस्वीर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।युवक की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी संजीत महतों के रूप में हुई है जिसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर अनेक हथियारों के साथ अपलोड हैं।आपको बता दें कि संजीत महतों राकेश यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी हैं और वह अभी फरार चल रहा है।
राशन कार्ड बनवाने को लेकर बीडीओ से मिली दर्जनों महिलाएं, गुरुवार को सिसवन प्रखंड मुख्यालय पर विभिन्न गांवों की दर्जनों महिलाएं बीडीओ सूरज कुमार सिंह से मिलकर नया राशनकार्ड बनवाने की मांग की।महिलाओं का कहना था कि हमलोगों ने मार्च में ही आनलाइन फार्म भरा था लेकिन अभी तक हमलोगों का राशनकार्ड नहीं बना है।इस पर बीडीओ ने बताया कि सभी का राशनकार्ड जल्द ही बनना शुरू हो जाएगा कागजातों कि जांच की जा रही है।
सिसवन में जय गुरुदेव जय सरकार के उद्घोष के बीच दो दिवसीय संत सम्मेलन शुरू सिसवन प्रखंड के बखरी गांव स्थित आनंद बाग व सुंदर बाग मठ में गुरुवार की दोपहर महंत राजबल्लभ दास उर्फ जंगली बाबा द्वारा पूजा अर्चना करने के साथ ही दो दिवसीय संत सम्मेलन शुरू हुआ।संत सम्मेलन शुरू होने के साथ ही मठ परिसर जय गुरुदेव जय सरकार के उद्घोष के नारों से गूंज उठा।महंत ने सबसे पहले संत जग्गनाथ दास व श्रीभगवान दास की समाधि की पूजा अर्चना की।उसके बाद यज्ञशाला में हवन व धुई घर में पूजा हुई।इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना शुरू कर दी।शाम छह बजे तक पूरा बगीचा श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया।संत सम्मेलन में भाग लेने के लिये भीड़ को नियंत्रित करने व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये एसडीओ रामबाबू बैठा ,एसडीपीओ जीतेन्द्र पांडेय,बीडीओ सूरज कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
सिवान एसपी ने शनिवार को पुलिस महकमे में हेरफेर करते हुए आंदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार को मैरवा थाना में तबादला कर दिया है।वहीं सिसवन के थानाध्यक्ष कुमार वैभव को आंदर थाना का दायित्व सौंपा है। आपको बता दें कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए सिवान एसपी ने यह निर्णय लिया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
