सिसवन (सीवान)प्रखंड क्षेत्र मे बह रही सरयू नदी का जलस्तर मे हो रहे लगातार वृद्धि से नदी के बांध पर दबाव बनने से कचनार पंचायत के सिमसिमिया स्थित गंभारी मई के पास सरयु नदी के बांध में रविवार की सुबह रिसाव शुरू हो गया जिसके बाद गांव वालों में खलबली मच गई। ग्रामीण अपने स्तर से रिसाव को रोकने का प्रयास में जुट गए। वहीं बंधे में रिसाव की जानकारी स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों के साथ साथ स्थानीय प्रशासन को भी दिया जिससे कि रिसाव के खतरे को रोका जा सके। इधर सूचना मिलने के बाद बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर बांध की मरम्मत कर रिसाव को रोका।इधर नदी किनारे बसे गांव के लोग दहशत में जी रहे हैं। नेपाल द्वारा पानी छोड़ने से सरयू नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। सिसवन में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।अनवरत बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती इलाकों के लोगों की धड़कने बढ़ गई है।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
