ठाकुरगंज नगर पंचायत के पौआखाली के विभिन्न वार्डों में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन ने किया क्षेत्र भ्रमण सुनी सारी जनसमस्या जी हां नगर पंचायत पौआखली के विभिन्न वार्डों में जाकर क्षेत्र वर्णन किया है क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनके समस्याओं से रूबरू हुए हैं साथ ही वार्ड संख्या 4 में लोगों के साथ बैठक आयोजित किया है और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा किया गया

किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के भोहरा पंचायत के कॉलेज चौक में भीषण जाम

किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की धवैली पंचायत क्षेत्र के रतवा नदी में आया पानी ग्रामीण परेशान

किशनगंज जिले में बदलते मौसम में डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ी है। अस्पतालों में डायरिया, वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।बच्चों में डायरिया के लक्षण दिखते ही उसके घरवालों को सजग हो जाना चाहिए। प्राथमिक उपचार के रूप में ओआरएस का घोल दिया जा सकता है जिससे निर्जलीकरण की स्थिति से बचा जा सके।

किशनगंज जिले में मौसम में जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है नगर परिषद क्षेत्र में मच्छरों की तादाद बढ़ती जा रही है। क्योंकि यहां हर वार्ड में खाली पड़े प्लाटों व ढक्कन बंद नाले में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से कचरे की साफ-सफाई कराकर दवा छिड़काव कराने की मांग की है।

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 4 फौदरबस्ती में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई हैं नगर की किसी भी नल में नहीं आ रहा है पानी।नगर के लोगों का मांग है की नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।

किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की धवैली पंचायत के झाला चौक के समीप में वाहन चेकिंग

कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के पुरंदाहा पंचायत के वार्ड संख्या 11 का ठूठीगांव महादलित टोला अबतक बिजली की सुविधाओं से वंचित है।वर्षो बीत जाने के बाद भी ठूठीगांव के लगभग दो दर्जन परिवार अबतक बिजली की सुविधा से वंचित है।

किशनगंज जिले में लगातार बारिश ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। शनिवार की रात से रविवार की दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश से कई मुहल्ले जलमग्न हो गए। किशनगंज शहर के बीच से गुजर रही रमजान नदी का भी जलस्तर बढ़ गया। इस वर्ष मानसून में सबसे अधिक बारिश शनिवार से रविवार के बीच हुई है। मानसून की सक्रियता के बाद चार दिनों से जमकर बारिश हो रही है।

किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की धवैली पंचायत के झाला चौक में भीषण जाम अतिक्रमण मुक्त करने की मांग