लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आम जनों को सुलभ कराने, उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक विस्तृत करने के संबंध में जनमानस के सुझावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से जन संवाद बैठक का आयोजन किया जा रहा है। आगामी जनसंवाद की तैयारियों की समीक्षा डीएम श्रीकांत शास्त्री ने अपने कार्यालय वेष्म में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की।बैठक में डीडीसी स्पर्श गुप्ता समेत जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत सुन्दरबाड़ी पंचायत के सेहनगाँव मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफ़ी परेशान है।

कोचाधामन प्रखंड के मौधो पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 चुनामारी शर्मा टोला गांव में जर्जर बिजली तार दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यहां कि लगभग सभी बिजली तार जर्जर हो चुका, कई जगहों पर बिजली का काफी नीचे तक लटक रहा है जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।वही गांव के बिजली के तार के जर्जर हो जाने से बार-बार बिजली का तार टूट जाता है। स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली मिस्त्री को बुला कर टूटे हुए बिजली के तार को ठीक कराया गया है, लेकिन तार को बदला नहीं गया। स्थानीय लोगों की मांग है कि तार को बदला जाए।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बलिया पंचायत के मकराह में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के किसी भी नल में नही आ रहा है पानी। पंचायत के लोगों की माँग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।

जिले में 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण अभियान मनाया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लोगों को सही पोषण को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वही आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा दी जा रही विभिन्न सेवाओं को शतप्रतिशत धरातल पर उतारने के लिए के लिए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से चिन्हित लाभुकों में शुक्रवार शाम को रेडी टू कुक टीएचआर वितरण किया गया।

ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली पंचायत अंतर्गत नावडूबा गांव स्थित नया प्राथमिक विद्यालय नावडूबा का है। इस विद्यालय का संचालन झोपड़ी में आज भी किया जाता है, जहां बच्चें बोरे पर बैठकर पढ़ने को मजबूर है।ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षकों के नियत समय पर विद्यालय आने और जाने सहित सभी पहलु पर ध्यान दिया जा रहा है , लेकिन सकरकार व प्रशासन भवन निर्माण को लेकर उदासीन है।

Transcript Unavailable.

ठाकुरगंज के सखुआडाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा जी हां ठाकुरगंज प्रखंड के सुखआ डाली के भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक अहम बैठक का आयोजन किया इस बैठक के तहत आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई है साथ ही किशनगंज लोकसभा सीट पर भाजपा की पक्की जीत करें करने हेतु रणनीति बनाया है

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को जीविका के तत्वाधान में प्रखंड परियोजना क्रियावन्य इकाई टेढ़ागाछ के द्वारा रोजगार मेला का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख कैसर राजा एवं बीडीओ गन्नौर पासवान व सीओ अजय चौधरी व मुखिया संघ के अध्यक्ष तसनीम अतहर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस रोजगार मेले में कल 15 कंपनियों ने स्टॉल लगाकर सभी बेरोजगार युवकों का फॉर्म जमा कर अपडेट कर रहे हैं और वैसे लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र भी दी जा रही है।

किशनगंज:- हलीम चौक के निकट निर्माणाधीन मकान में फर्नीचर बनाने के दौरान कटर मशीन के चपेट में आने से युवक घायल सदर अस्पताल में भर्ती घटना में व्यक्ति का हाथ बुरी तरीका से कट गया इससे साथी कर्मियो के बीच हरकम मंच गया साथी कर्मियो ने फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल का इलाज जारी है