लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आम जनों को सुलभ कराने, उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक विस्तृत करने के संबंध में जनमानस के सुझावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से जन संवाद बैठक का आयोजन किया जा रहा है। आगामी जनसंवाद की तैयारियों की समीक्षा डीएम श्रीकांत शास्त्री ने अपने कार्यालय वेष्म में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की।बैठक में डीडीसी स्पर्श गुप्ता समेत जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
