किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के मज़कुरी पंचायत अंतर्गत मेहंदीपुर वार्ड नo 13 मैं पिछले 8 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब है ग्रामीणों ने इसकी सूचना वार्ड सदस्य को दी पर वार्ड सदस्य ने कुछ ध्यान नहीं दिया सभी ग्रामीण ने किया लाइट को ठीक करने की माँग।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बीरपुर पंचायत के बीरपुर वार्ड संख्या 14 में मुखिया के द्वारा ईदगाह में पेवर ब्लॉक का कार्य कराये जाने पर सभी ग्रामीण ने मुखिया का आभार प्रकट किया।
कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के केब्रत टोला जाने वाली सड़क काफी बारिश होने के बाद छती ग्रस्त हो गया है मुखिया पिंटू चौधरी ने किया निरीक्षण
किशनगंज शहर में 30 से ज्यादा एटीएम है। कुछ एटीएम के पास ही वेडिंग मशीन लगा रहता था। लेकिन अब वेडिंग मशीन को हटाने की बात हो रही है।ऐसे में शहर के व्यापारियों को रुपया जमा करने के लिए अब बैंकों का चक्कर न लगाना पड़े इस बात के लिये परेशान हैं। हालांकि किशनगंज जिले में वेडिंग मशीन नहीं हटाया गया है। शहर में एसबीआई का 5 वेंडिंग मशीन लगा हुआ है। इनमें एक मशीन तकनीकी कारणों से खराब है।
पोठिया प्रखंड के नौकटा जन वितरण प्रणाली दुकान पहुंचकर 5 किलो अनाज केन्द्र सरकार का मुक्त में बंटा गया जी हां आपको बता दें बिहार सरकार के पुवं मंत्री राणा रणदीप सिंह पहुंचकर जनवितरण प्रणाली दुकान पहुंचकर केन्द्र सरकार के योजना के तहत 5 किलो अनाज मुक्त में दिया गया इसको ग्रामीणों को मंत्री ने अपने हाथों से बंटा गया...
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के कठामठा अपने आवास में क्षेत्र से आए सम्मानित जनता की समस्याओं को सुनकर निष्पादन हेतु उचित पहल करते हुए। कोचाधामन विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल जनाब अल्हाज इजहार असफी साहब।
ठाकुरगंज प्रखंड में बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन भर उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों के लिए एसी, कुलर व पंखा ही सहारा है। लेकिन बिजली की अनियमित आपूर्ति ने इससे भी लोगों को दूर कर दिया है। शहरी क्षेत्र में भी दिन को कौन पूछे रात में भी बिजली की आंख मिचौली शुरु रहती है। लोगों की मांग है कि बिजली आपूर्ति ज्यादा से ज्यादा की जाए।
दिघलबैंक प्रखंड के सिंघीमारी पंचायत का लगभग आधा दर्जन गांव के लोग आजादी के 76 वर्षों बाद भी विकास के लिए पलकें बिछाए बैठे हैं लेकिन अब तक यहां कनकई नदी पर की पुल नहीं होने से ग्रामवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बरसात के दिनों में कोई बीमार पड़ जाए तो उन्हें भारतीय क्षेत्र के अस्पतालों के बदले नेपाल की शरण लेना पड़ता है।
किशनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा बहादुरगंज को फर्स्ट रेफरल यूनिट में अपग्रेड का मामला फाइलों तक सीमित रह गया। एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी सीएचसी एफआरयू में अपग्रेड नहीं हो सका।लोगों की मांग है जल्द से जल्द अस्पताल को अपग्रेड किया जाए।
RPF ने तस्करों के चंगुल से 9 नाबालिक बच्चो को मुक्त कराया है आरपीएफ ने रेल पुलिस की मदद से किशनगंज प्लेटफार्म नं 2 से नौ तस्कर के चंगुल से बचा लिया सभी बच्चों को तस्कर बहला फुसलाकर पंजाब के लुधियाना ले जाने का फिराक में था प्लेटफार्म नंबर 2 पर 15655 डाउन पर ले जा रहे थे लेकिन सुचना मिलते ही उन्हें बरामद कर लिया गया सभी बच्चे बेलवा और छगलिया बताए जा रहे हैं हालांकि बरी संख्या में पुलिस को तस्कर देख कर मौके से फरार हो गया
