ठाकुरगंज प्रखंड में बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन भर उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों के लिए एसी, कुलर व पंखा ही सहारा है। लेकिन बिजली की अनियमित आपूर्ति ने इससे भी लोगों को दूर कर दिया है। शहरी क्षेत्र में भी दिन को कौन पूछे रात में भी बिजली की आंख मिचौली शुरु रहती है। लोगों की मांग है कि बिजली आपूर्ति ज्यादा से ज्यादा की जाए।
