कोचाधामन प्रखंड के मौधो पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 चुनामारी शर्मा टोला गांव में जर्जर बिजली तार दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यहां कि लगभग सभी बिजली तार जर्जर हो चुका, कई जगहों पर बिजली का काफी नीचे तक लटक रहा है जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।वही गांव के बिजली के तार के जर्जर हो जाने से बार-बार बिजली का तार टूट जाता है। स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली मिस्त्री को बुला कर टूटे हुए बिजली के तार को ठीक कराया गया है, लेकिन तार को बदला नहीं गया। स्थानीय लोगों की मांग है कि तार को बदला जाए।