किशनगंज जिले में लगातार बारिश ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। शनिवार की रात से रविवार की दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश से कई मुहल्ले जलमग्न हो गए। किशनगंज शहर के बीच से गुजर रही रमजान नदी का भी जलस्तर बढ़ गया। इस वर्ष मानसून में सबसे अधिक बारिश शनिवार से रविवार के बीच हुई है। मानसून की सक्रियता के बाद चार दिनों से जमकर बारिश हो रही है।