बिहार राज्य के किशनगंज जिला के बहादुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली देर रात से है बाधित, इलाके में बिजली नही रहने से उपभोक्ता परेशान, रात करीब 11 बजे से अबतक बिजली सेवा बाधित।
किशनगंज पुलिस को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाये जाने की पहल शुरू कर दी गई है। जिले में 22 थाना है। सभी थानों को डिजिटल बनाये जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए तकनीकी रूप से सभी थाना को विकसित किया जा रहा है। कुल 22 थाना में 12 से ज्यादा थाना में कंप्यूटर लगाया जा चुका है।
Transcript Unavailable.
*कैरीबीरपुर बना 4G पंचायत, DDC ने डोर टू डोर कचड़ा उठाव अभियान का किया आगाज* किशनगंज उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता ने कोचाधामन प्रखंड के ग्राम पंचायत कैरीबीरपुर का दौरा किया, इस मौके पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत निर्मित मॉडल डब्ल्यूपीयू का उद्घाटन किया, 1600 वर्ग मीटर में निर्मित यूनिट को अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्रसंस्करण के रूप में विकसित किया जायेगा। इस अवसर पर SLWM कार्य के लिए E और P रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इसके साथ ही पंचायत के हर एक वार्डों में डूर टू डोर कचरा उठाव की शुरुआत की गई। अपने दौरे के दौरान डीडीसी ने वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर निदेशक DRDA, BDO, BC, मुखिया और ग्रामीण उपस्थित रहे।
किशनगंज जिले में देर शाम बिजली की गरज के साथ जमकर बारिश हुई। वहीं देर रात भी बारिश हुई। नतीजा बुधवार की सुबह मौसम खुशगवार रहा। दिन भर आसमान में बादल छाये रहे। कभी हल्की धूप भी खिल जाती। पूरबा हवा भी चलती रही। जिससे मौसम में ठंडापन आ गया। बुधवार को सुबह 9 बजे 27 डिग्री, दोपहर 3 बजे 30 डिग्री तापमान रहा।
कोचाधामन प्रखंड के 24 पंचायत में संचालित पंचायती राज विभाग की योजनाओं का निरीक्षण जिला स्तरीय टीम से करवाया है। डीएम ने स्वयं कुट्टी पंचायत में भ्रमण कर विभिन्न क्रियान्वित योजनाओं का जायजा लिया।
किशनगंज शहर के बीच गुजरनेवाली एन एच 27 पर नया फ्लाई ओवर पर सफर का इंतजार बढ़ता जा रहा है। लगातार उद्घाटन की तिथि बढ़ते रहने से शहरवासी भी ऊब गए हैं। आखिर क्या ऐसी वजह है कि तैयार होने के बाद भी इसके उद्घाटन की तिथि अब तक तय नहीं हो पायी है।
किशनगंज जिले के उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता के द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान का मॉर्निग फॉलोअप किया गया। जिसमें अभियान की पोल खुल गई। ग्रामीणों ने नियमित कचरा का उठाव नहीं होने की शिकायत की। निरीक्षण के दौरान कचरा उठाते हुए स्वच्छता कर्मी एवं पर्यवेक्षक स्थल पर नहीं पाये गये।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के डोहर पंचायत का सड़क अभी तक जर्जर है सड़क मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क में हल्की सी बरसात होने से जल जमा हो जाती है जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क का मरम्मति करण हो।
नमस्कार मैं धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.स्वास्थ्य विभाग सदर अस्पताल को बना रही है आधुनिक स्वास्थ्य विभाग सदर अस्पताल को अत्याधुनिक बना कर यहां हर तरह के सामान्य से लेकर गंभीर नवजात से लेकर सभी आयु वर्ग के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी हुई है। 2.सीमांचल के सभी जिलों में हिटवेव से मिलेगी राहत किशनगंज जिले सहित सीमांचल की तरह अन्य जिलों में भी अब हीटवेव से राहत मिलेगी जिससे अगले तीन दिनों में मानसून की झमाझम बारिश कोसी, सीमांचल, उत्तर बिहार व अंग प्रदेश में भी होगी ऐसा मौसम विभाग पटना के पूर्वानुमान में कहा गया है। 3.बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान। किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के गुवाबाड़ी पंचायत वार्ड नंबर 5 में बिजली आपूर्ति बाधित होने के वजह से नल जल योजना का मोटर भी नहीं चल पा रहा है जिससे लोगों में जलापूर्ति भी बाधित है लोगों की मांग है कि जल्द जल्द जल्द आपूर्ति की जाए। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं खत्म मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल बानी।
