किशनगंज उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता ने कोचाधामन प्रखंड के ग्राम पंचायत कैरीबीरपुर का दौरा किया, इस मौके पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत निर्मित मॉडल डब्ल्यूपीयू का उद्घाटन किया, 1600 वर्ग मीटर में निर्मित यूनिट को अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्रसंस्करण के रूप में विकसित किया जायेगा। इस अवसर पर SLWM कार्य के लिए E और P रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इसके साथ ही पंचायत के हर एक वार्डों में डूर टू डोर कचरा उठाव की शुरुआत की गई। अपने दौरे के दौरान डीडीसी ने वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर निदेशक DRDA, BDO, BC, मुखिया और ग्रामीण उपस्थित रहे।

किशनगंज-पौआखाली बाज़ार के आधे हिस्से में पिछले कई दिनों से बिजली सप्लाई ठप है, कारोबारियों के मुताबिक ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बंद है। लिहाजा बिजली उपभोक्ताओं ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मती या तब्दीली की मांग की है

किशनगंज जिला समाहरणालय में जिला गंगा और पर्यावरण समिति की बैठक, डीएम श्रीकांत शास्त्री ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन" के तहत गंगा की सहायक नदियों को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए, इसके अलावा जिला पर्यावरण कार्ययोजना पर बनीं सहमति, रमजान नदी को अतिक्रमण मुक्त, सीमांकन और सफाई को लेकर विशेष टीम गठित।

किशनगंज के जियापोखर थाना क्षेत्र में कन्हैया जी के पास खेत में मिली मूर्तियां, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, मौके पर पुलिस मौजूद, जुताई के दौरान मिली तीन मूर्तियां।

किशनगंज पुलिस ने गलगलिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 5 ग्राम 210 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला और 1 पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया

किशनगंज के पास पौआखाली में सड़क हादसा, डायवर्सन में बाइक लेकर दो लोग गिरे, दोनों की हालत नाजुक

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इजहार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत बड़ीजान के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इजहार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत रुहिया के ग्रामीणों ने पुल से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द पुल बनवाने का दिया आश्वासन

किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत बलिया के ग्रामीणों ने नाला से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नाला बनवाने का दिया आस्वासन।

Transcript Unavailable.