बिहार राज्य के कटिहार रेलखंड में टला बड़ा ट्रेन हादसा, लोहित एक्सप्रेस की बोगियां हुई अलग, दालकोला और सूर्यकमल के बीच हादसा, हादसे में जान माल को नुकसान नहीं

बिहार राज्य के पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जलालगढ़ थाना क्षेत्र से 23.56 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

बिहार राज्य के किशनगंज जिलापदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने समाहरणालय सभाकक्ष में आंतरिक संसाधन समिति की बैठक बुलाई, राजस्व संग्रहण के बिन्दुओं पर विभागवार की समीक्षा, डीएम ने राजस्व संग्रह में वृद्धि समेत अपने संसाधनों को चिन्हित कर राजस्व वसूली का प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया, वाणिज्य कर ,खनन, सहकारिता विभाग को वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का टारगेट मिला

बिहार राज्य के किशनगंज की गलगलिया थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी सर्प दंश का हुई शिकार, थाना में फ़ाइल ढूँढने के दौरान सांप ने डँसा, आनन फानन में पीएचसी से हायर सेंटर रेफर।

बिहार राज्य के किशनगंज- पौआखाली थाना के काशीबाड़ी में पिता ने ढेर माह की मासूम की पीट पीटकर हत्या, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना की खबर सुनकर सकते में ग्रामीण

बिहार राज्य के किशनगंज में मौसम खऱाब, बिजली विभाग ने एहतियातन बिजली कट किया, दिघलबैंक और बहादुरगंज के ज्यादातर फीडरों में बिजली सप्लाई तत्काल बंद

बिहार राज्य के किशनगंज - चिकाबाड़ी पंचायत के मुखिया सलमान के घर लूटपाट, अपराधियों ने घर के सदस्यों को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस मामले की जांच में जुटी |

बिहार राज्य के किशनगंज जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिलाधिकारी के कार्यालय वेश्म में मैनूअल स्केवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय निगरानी एवम अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी। समीक्षा के दौरान सभी नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी से नालों की स्थिति, नालों की सफाई करने हेतु आधुनिक मशीन की उपलब्धता के संबंध में चर्चा की गई।साथ ही सभी कार्यपालक पदाधिकारी को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के गुवाबाड़ी पंचायत वार्ड नंबर 5 में बिजली आपूर्ति बाधित होने के वजह से नल जल योजना का मोटर भी नहीं चल पा रहा है जिससे लोगों में जलापूर्ति भी बाधित है लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द जल्द आपूर्ति की जाए।

किशनगंज जिले सहित सीमांचल की तरह अन्य जिलों में भी अब हीटवेव से राहत मिलेगी।अगले तीन दिनों में मानसून की झमाझम बारिश कोसी, सीमांचल, उत्तर बिहार व अंग प्रदेश में भी होगी। ऐसा मौसम विभाग पटना के पूर्वानुमान में कहा गया है। जिससे मौसम कुल कुल हो गया है। बारिश के बाद दिन भर आसामान में हल्के बादल छाये रहे। पूरबा हवा चलती रही। जिससे मौसम में ठंडापन आ गया। बीते कई दिनों से हीटवेव को झेल रहे किशनगंज वासियों ने मानसून के आगाज होने से राहत की सांस ली है