किशनगंज जिले में स्वास्थ्य विभाग सदर अस्पताल को अत्याधुनिक बना कर यहां हर तरह के सामान्य से लेकर गंभीर नवजात से लेकर सभी आयु वर्ग के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी हुई है। इसी उद्देश्य से सदर अस्पताल में 42 बेड का पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट वार्ड एवं 10 बेड का अलग आईसीयू वार्ड बनेगा।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के गोवा बाड़ी पंचायत वार्ड नंबर 5 में बिजली मैं एलटी खराब होने की वजह से पिछले 2 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है जिससे लोगों में आक्रोश है लोगों की मांग है कि बिजली को ठीक करा कर जल्द से जल्द आपूर्ति किया जाए।

किशनगंज जिले में संचालित निजी विद्यालयों,मदरसों व संस्कृत विद्यालय को खोलने से सम्बंधित पत्र डीईओ कार्यालय से जारी किया गया है।

किशनगंज जिले में एक ओर जहां राज्य के अन्य जिलों में हीटवेव की स्थिति है। वहीं किशनगंज जिला में मौसम कुल कुल हो गया है।सुबह से ही आसामान में हल्के बादल छाये रहे। पूरबा हवा चलती रही। जिससे मौसम में ठंडापन आ गया। लोग यह कहते नजर आए कि किशनगंज का पुराना मौसम लौट गया है। बीते दिनों जिस तरह किशनगंज जिले मेें हीटवेव की स्थिति थी।,

किशनगंज शहर के रुईधासा प्रेमपुल के आधा भाग में रेलिंग नहीं लगा हुआ है। रेलिंग नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हालांकि पूर्व में यहां प्रेमपुल के दोनों छोड़ में रेलिंग थी। लेकिन वर्तमान में प्रेमपुल के एक छोड़ के आधे भाग में रेलिंग नहीं लगा हुआ है। जबकि हलीम चौक, पुराना खगड़ा, रामपुर चौक, एनएच, दौला, महीनगांव आदि स्थानों के लोग शहर में प्रवेश ज्यादातर इसी रास्ते से करते हैं।

किशनगंज में साईबर थाना खुलने के बाद अब साइबर अपराध के दर्ज मामलों के उदभेदन में तेजी आएगी। इन दिनों साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे थे। इसके बाद जिले में साइबर थाना खोला गया है। जिसमें साइबर थाना को तकनीकी सुविधा से लैस किया गया है। थाने में विशेषज्ञ व प्रशिक्षण प्राप्त पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। इससे साइबर अपराध के मामलों का निपटारा भी शीघ्र हो सकेगा।

किशनगंज जिले में कृषि विज्ञान केंद्र जिले के पांच गांव को गोद लेकर उसमें 50 पोषण वाटिका तैयार करेगी। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कुपोषण से मुक्त किया जा सके। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से कुपोषण उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।ताकि बच्चों के खानपान में हरी, ताजी सब्जियां व फलों का उपयोग हो सके।

ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 में जिलेबिया मोड़ पर अवैध रुप से संचालित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस तो संचालक वहां से फरार हो गए।

किशनगंज जिले में प्रभारी जिलाधिकारी, स्पर्श गुप्ता के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में कार्यरत अल्ट्रा साउंड केंद्र की जांच गठित समिति के द्वारा की गई। संध्या 5 -6 बजे अपराह्न में हुए औचक निरीक्षण में प्राय अल्ट्रा साउंड केंद्र बंद पाए गए।

किशनगंज जिले के प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता ने मनरेगा योजना के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते आवश्यक निर्देश दिया। इन्होंने 30 जून तक हर हाल में अमृत सरोवर का काम पूरा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।