किशनगंज में साईबर थाना खुलने के बाद अब साइबर अपराध के दर्ज मामलों के उदभेदन में तेजी आएगी। इन दिनों साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे थे। इसके बाद जिले में साइबर थाना खोला गया है। जिसमें साइबर थाना को तकनीकी सुविधा से लैस किया गया है। थाने में विशेषज्ञ व प्रशिक्षण प्राप्त पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। इससे साइबर अपराध के मामलों का निपटारा भी शीघ्र हो सकेगा।
