ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में स्टेशन से प्रखंड जाने वाली मुख्य सड़क पर भात ढाला चौक के समीप नाला के टूट जाने से गंदे पानी का निकास सड़कों पर हो रहा है। लोगों की मांग है कि विभाग द्वारा इसकी तत्काल मरम्मतीकरण हो।

ठाकुरगंज नगर पंचायत के सभी वार्डों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। नगर पंचायत में फागिंग मशीन होने के बावजूद भी मच्छर नाशक कीटनाशी का छिड़काव नहीं किए जाने से नगरवासी मच्छरों के प्रकोप से काफी त्रस्त हो गए हैं। फॉगिंग मशीन स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय की शोभा बढ़ा रही है। लेकिन दवा का छिड़काव करने में उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। यूं तो मच्छरों का प्रकोप सालों भर रहता है। लेकिन बरसात के दिनों में गंदगी तथा जलजमाव के कारण इसका प्रकोप काफी बढ़ जाता है।

किशनगंज जिले के पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाडी, किशनगंज द्वारा रायपुर पंचायत के ग्राम अर्राबाड़ी में किसान संवाद का आयोजन किया गया।इसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने ग्राम अर्राबाड़ी के जनजातीय बहुल आबादी के बीच पशुपालकों से डोर टू डोर संपर्क किया एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं को समझा।

किशनगंज में एम्स अस्पताल खोलने को लेकर एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर एम्स अस्पताल बनाने की मांग की है।

कोचाधामन प्रखंड के मनरेगा भवन के सभागार में एसडीओ की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से योजनाओं से संबंधित शिकायत को सुना गया और उसका निपटारा किया गया।

किशनगंज जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम की सफलता से जुड़ी तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। स्वास्थ्य विभाग जहां तैयारी को लेकर विभिन्न स्तर पर तैयारियों को अंतिम प्रक्रिया में जुटी हुई है।

पौआखाली में 19वीं वाहिनी सशस्त्रत्त् सीमा बल के दिशानिर्देश पर वाहिनी की ई समवाय कद्दूभीटा एवं डी समवाय नावडूबा द्वारा क्रमश सूरीवीटा एवं भैंसलोटी में नशा मुक्त भारत के अंतर्गत जागरूकता रैली एवं सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

किशनगंज जिले में 1 जून से शुरु हुआ सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा गुरुवार 15 जून को समाप्त हो गया। पखवाड़ा में जिले में 3 लाख 29 हजार 857 बच्चों तक ओआरएस वितरण लक्ष्य के विरुद्ध खबर लिखे जाने तक 70 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हुई है।

1.जिला प्रभारी ने मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का किया समीक्षा। किशनगंज जिले के प्रभारी जिलाधिकारी स्पर्श गुप्ता ने मनरेगा योजना के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को निर्देश दिया है। 2. जिले में अबतक 51 प्रतिशत धान के बीज का हुआ आच्छादन। किशनगंज जिले में मौसम की अठखेलियों के बीच जिले में धान के बीज के आच्छादन कार्य में तेजी आयी है अब तक 51 प्रतिशत धान के बीज का आच्छादन हो चुका है। 3.पुलिस अब ई स्वाइप मशीन से काट रही है चालान। किशनगंज में अब पुलिस वाहनों का चालन ई स्वाइप मशीन से काट रही है यह व्यवस्था फिलहाल जिले के छह थाना में लागू की गई है जिसके तहत इन थाना में ई स्वाइप मशीन उपलब्ध करवाया गया है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले में एनीमिया होने का सबसे मुख्य और बड़ा कारण शरीर में आयरन की कमी होना है। इससे बचाव के लिए सही पोषण बेहद जरूरी है।आहार में बदलाव ही एनीमिया बीमारी से बचाव के लिए सबसे सरल उपाय है। एनीमिया बीमारी खून में पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं या हेमोग्लोबिन कम होने से होता है।