बिहार राज्य के किशनगंज जिले में मौसम की अठखेलियों के बीच जिले में धान के बीज के आच्छादन कार्य में तेजी आयी है।अब तक 51 प्रतिशत धान के बीज का आच्छादन हो चुका है।जो सुखद संकेत माना जा सकता है।जिले में 12 से 14 तक लगातार रुक रुक कर बारिश होती रही। जिससे मौसम सुहावना बना रहा।वहीं किसानों को धान के बीज गिराने में भी मदद मिली।

बिहार राज्य के किशंगबज जिला के कोचाधामन प्रखंड के कैरीबीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 06 में मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में अनियमितता की आशंका को लेकर स्थानीय सांसद डॉ. जावेद आजाद ने इस संबंध में ग्रामीण विकास स्थायी समिति के अध्यक्ष को पत्र लिख कर स्तिथि से अवगत कराया।

बिहार राज्य के किशनगंज में अब पुलिस वाहनों का चालन ई स्वाइप मशीन से काट रही है।यह व्यवस्था फिलहाल जिले के छह थाना में लागू की गई है। इन थाना में ई स्वाइप मशीन उपलब्ध करवाया गया है। आगे अन्य थाना में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी। ई स्वाइप मशीन सुविधा लागू होने के बाद वाहन मालिकों को चालान भेजना आसान हो गया है। अब इसके माध्यम से चालान सीधे वाहन मालिक के घर जाएगा।यह मशीन प्रमुख चौक-चौराहों में जांच अधिकारी को दिया गया है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला मुख्यालय की जर्जर सड़कों का कायाकल्प करने की तैयारी है। शहर के बाजार सहित मुख्य सड़कों का कालीकरण किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने चार करोड़ रुपए से अधिक का प्राक्कलन तैयार किया है। इसी महीने टेंडर निकालने की तैयारी है। अभी शहर के प्रमुख सड़कें गांधी चौक, नेमचंद रोड, भगतटोली रोड, सौदागरपट्टी, फल चौक, अस्पताल रोड, डे मार्केट, प्रेम पुल आदि जगह जानेवाली सड़कें जर्जर स्थिति में है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से तपन कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि महम्मदनगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में सड़क का हाल हुआ है बेहाल वहां के ग्रामीणों का यह कहना है कि यह सड़क बनने के बाद से ही जर्जर हो गई है।

किशनगंज में भीषण सड़क हादसा की वारदात सामने आई है। बाईक और पिकअप वैन की जबरदस्त टक्कर में एक घर का चिराग बुझ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पोठिया थाना क्षेत्र के अर्राबाड़ी के समीप शनिवार दोपहर करीब करीब 3:30 बजे किशनगंज की ओर से आ रहे एक बाईक चालक की पोठिया के तरफ से आ रहे एक पिकअप वैन के साथ आमने सामने भीषण भिडत हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए है। साथ ही बाइक चालक के सिर पड़ गंभीर चोट आई है जबतक स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले जाते तबतक मौके पर युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। साथ ही परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

किशनगंज- पोठिया प्रखंड के फाला पंचायत अंतर्गत बारहघरिया में हादसा, ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर मौत

किशनगंज जिले में रंगिया मंडल के अधीन सरभोग, पातिलादह और बिजनी स्टेशनों पर नॉन-इंटरलॉकिंग के बाद कार्यों के लिए व ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना के कारण कुछ ट्रेनों की सेवाओं को रद्द किया गया है। वहीं राजधानी समेत अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवतन किया गया है।

ठाकुरगंज प्रखंड में कार्यवाहक कमांडेंट अनूप रोबा कछप के दिशा निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वाहिनी मुख्यालय प्रांगण में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कमांडेंट ने सभी जवानो को बताया कि 21 जून को हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग का उद्भव भारत से ही माना जाता है। योग का मानव जीवन में बहुत महत्व और फायदे हैं। जैसे बढ़ती बीमारियों से निपटने के लिए योग बहुत जरुरी है।

किशनगंज जिले में अवैध नर्सिंग होम के मुद्दे पर जनाधिकार पार्टी के द्वारा बुधवार को टाउन हॉल के समीप धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया।