किशनगंज जिले में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिले के किशनगंज में एसएसबी की 12 वीं बटालियन एवं ठाकुरगंज 19 वीं बटालियन कैंप में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
किशनगंज जिले में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के सभी संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य मेला आयोजित की गई। मेला में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंच कर स्वास्थ्य जांच करवाया तथा सभी को आवश्यता अनुसार दवा दिया गया।स्वास्थ्य जांच के दौरान ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जांच के साथ जरूरतमंदों को टेलीमेडिसिन सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
बिहार सरकार नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना में शामिल नल जल योजना कई साल होने के बाद भी नहीं पहुंचा बहुत लोगो के घर में नल का पानी बिशनपुर पंचायत के डहुआबाड़ी गांव में एक आंगन के लगभग 09 परिवार में नल नही पहुंचा है।जिससे लोगो को काफी परेशानी नजर आ रहे हैं।
बिहार राज्य के किशनगंज पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल का महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनुपमा देवी ने फूल माला पहना कर किया जोरदार स्वागत
किशनगंज के टेढ़ागाछ और बहादुरगंज में महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिलकर सरकार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना दिया है। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है साथ ही कई मांगो को सरकार के सामने भी रखा है जिसमे मुख्य रूप से बेरोजगारी और महंगाई है।
Transcript Unavailable.
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत अलता के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन
किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के पूरे फीडर में रात में आंधी के बाद बिजली बाधित होने से पूरे क्षेत्र के लोग परेशान जल्द से जल्द बिजली बहाल की मांग।
किशनगंज जिले के प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता ने मंगलवार को शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक में कई अहम निर्देश दिए। डीएम ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को माह में कम से कम 50-50 विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।
किशनगंज जिले में हाल के दिनो में साइबर ठगी के मामले बढ़े हैं। हालांकि इनमें साइबर ठगी के कई मामलों का उद्भेदन भी हुआ है। पिछले डेढ़ वर्षो में 30 से ज्यादा साइबर फ्राड के मामले अलग-अलग थानो में दर्ज हुए थे। लोगों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा साइबर थाना का लाभ लें।
