किशनगंज जिले के रचना भवन में डीडीसी स्पर्श गुप्ता की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवम परामर्श केंद्र द्वारा संचालित योजना कुशल युवा कार्यक्रम का मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक पामें डीआरसीसी द्वारा संचालित योजना कुशल युवा कार्यक्रम सहित दूसरी योजनाओं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के प्रगति एवं इसके प्रचार-प्रसार पर भी व्यापक चर्चा किया गया।

जीविका के प्रयास से किशनगंज जिला में बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 1 जून से शुरू हुए इस कैंप में बच्चों को खेल-खेल में भाषा अध्ययन, अंकगणितीय समाधान इत्यादि की शिक्षा दी जा रही है।समर कैंप के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जा रही है।

पोठिया प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोठिया में नये प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर डॉ. एस.आर अंसारी ने अपना योगदान दे दिया है। इससे पहले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर डा. रंजन कुमार पदस्थापित थे।

किशनगंज जिले में प्रभारी जिलाधिकारी, स्पर्श गुप्ता की अध्यक्षता में आईसीडीएस के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक रचना भवन में आहुत की गई। बैठक में आईसीडीएस अंतर्गत क्रियान्वित सभी योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, राष्ट्रीय पोषण अभियान के साथ- साथ आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर संचालित सभी कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

किशनगंज जिले में बंगाल में नौकरी दिलवाने के नाम पर बेरोजगार युवकों का बैंकों में खाता खुलवाकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा सदर पुलिस ने किया है।मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से पड़ताल कर रही है।आप सभी सावधान रहें एवं ऐसे ठग के चक्कर में ना पड़े।

किशनगंज जिले सहित पूरे बिहार में मानसून आने की आहट किशनगंज जिले से देखने को मिली।अहले सुबह यहां जमकर बारिश हुई।जिससे मौसम में ठंडापन आ गया। तापमान में भी गिरावट आ गयी। हालांकि दोपहर बाद धूप भी खिल गयी।

किशनगंज जिले में गैर संचारी रोग के जागरूकता एवं बचाव के लिए जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय सभागार में राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिले में गैर संचारी रोगों से संबंधित क्लीनिक एवं गतिविधियों में विस्तार के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

पोठिया प्रखंड में संभावित बाढ़ एवं अन्य आपदाओं से निपटने के लिये समीक्षा बैठक की गई। प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीपीआरओ जफर आलम ने किया।वही संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए है।

किशनगंज जिले में बाल श्रम मुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत श्रम अधीक्षक के नेतृत्व में गठित धावा दल के द्वारा किशनगंज जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों, होटलों व गैराज से बाल श्रम कर रहे 11 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। साथ ही बाल श्रम कराने के आरोप में संचालकों के विरूद्ध बाल श्रमिक प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम, 1986 के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।

ठाकुरगंज प्रखंड में पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के स्कूल संचालक द्वारा बिना वैध कागजात के स्कूली बस के माध्यम से भारतीय सीमा में प्रवेश कर नेपाल सीमा से सटे गलगलिया बाजार से दर्जनों बच्चों को यहां से नेपाल के स्कूल में पढ़ाने के लिए ले जाया जा रहा है इस पर कानूनी अनुमति नहीं होने पर विवाद शुरू हो गया है।