किशनगंज जिले में किसानों के खाते का ई केवाईसी के अभाव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की राशि उनके खाते नहीं पहुंचने की मामले की समीक्षा की।हजारों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान की राशि उनके खाते में नहीं पहुंच पा रहा है। दरअसल कृषि सलाहकार व कृषि समन्वयक के हड़ताल में चले जाने की वजह से किसानों के खाते का ई केवाईसी का काम बाधित है। लोगों की मांग है जल्द से जल्द ई-केवाईसी किया जाए।
किशनगंज शहर में सुअर जहां तहां विचरण कर कूड़े की ढ़ेर को उलट-पुलट कर गंदगी फैला रहा है। जिससे शहरवासी परेशान हैं। हर गली मुहल्लों में कूड़ेदान के समीप सुअरों का झुंड मंडराता रहता है। जो कूडेदान में रखे गंदगी को निवाला बनाने के लिए कूड़ेदान को पलट देता है। जिससे सड़कों पर ही गंदगी बिखर जाती है। जिसके दुर्गंध से लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल रहता है। लोगों की मांग है कि इसको लेकर उचित कदम उठाया जाए।
किशनगंज जिला मुख्यालय डीएसपी ने साइबर थाना का जायजा लिया।मुख्यालय डीएसपी श्री चौहान ने साइबर थाना में लग रहे कम्प्यूटर व अन्य उपकरणों का जायजा लिया। उक्त थाना एक दो दिनों में पूरी तरह से कार्य करने लगेगा।यहां बता दें कि तीन दिन पूर्व एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु ने साइबर थाना का उदघाटन किया था।
किशनगंज जिले में आयुष्मान भारत के तहत संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को और भी सुदृढ़ किया जा रहा है ताकि, एचडब्ल्यूसी के माध्यम से लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल की है। जिसमें एचडब्ल्यूसी पर आयुष्मान भारत- जन आरोग्य समिति का गठन किया जा रहा है।
किशनगंज शहर में 30 से ज्यादा एटीएम है। कुछ एटीएम के पास ही वेडिंग मशीन लगा रहता था। लेकिन अब वेडिंग मशीन को हटाने की बात हो रही है।ऐसे में शहर के व्यापारियों को रुपया जमा करने के लिए अब बैंकों का चक्कर न लगाना पड़े इस बात के लिये परेशान हैं। हालांकि किशनगंज जिले में वेडिंग मशीन नहीं हटाया गया है। शहर में एसबीआई का 5 वेंडिंग मशीन लगा हुआ है। इनमें एक मशीन तकनीकी कारणों से खराब है।
किशनगंज जिले में विश्व बाल श्रम निषेद्ध दिवस के अवसर पर रचना भवन में बाल श्रम जिला टॉस्क फोर्स की बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। लोगों को प्रेरित किया गया कि बाल श्रम कानूनन जुर्म है। बाल श्रमिकों से काम करनेवालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करें।
किशनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा बहादुरगंज को फर्स्ट रेफरल यूनिट में अपग्रेड का मामला फाइलों तक सीमित रह गया। एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी सीएचसी एफआरयू में अपग्रेड नहीं हो सका।लोगों की मांग है जल्द से जल्द अस्पताल को अपग्रेड किया जाए।
कोचाधामन प्रखण्ड अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के डहुआबाड़ी गांव में नाला में मिट्टी जम जाने से आम जनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है जब से यह नाला बना है तब से एक बार भी नाला का सफाई नही हुआ है ओर धीरे धीरे नाला मिट्टी से भर गिया है।
किशनगंज शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छर के डंक से लोग परेशान रहते हैं। शहर के हरेक मुहल्लों में मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में मच्छर का प्रकोप काफी बढ़ गया है। कोई क्वायल या लिक्विड काम नहीं कर रहा है। लोगों ने एक बार फॉगिंग मशीन से छिड़काव करवाने की मांग की है। ताकि मच्छरों के डंक से राहत मिल सके।
किशनगंज को जिला बने 32 वर्ष गुजर गए। इस दौरान जिले की आबादी भी बढ़कर 22 लाख से अधिक पहुंच गयी। जिला मुख्यालय में कई नए सरकारी कार्यालय खुल गए। दो- दो फ्लाई ओवर का निर्माण हो गया। शहर होकर दो एन एच गुजर रही है। एक नये एन एच व एक नये एक्सप्रेस वे की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन दुखद पहलू यह कि जिला मुख्यालय स्थित बाजार में इतनी जगह नहीं है कि पार्किंग की व्यवस्था हो सके।
