किशनगंज जिले में हाल के दिनो में साइबर ठगी के मामले बढ़े हैं। हालांकि इनमें साइबर ठगी के कई मामलों का उद्भेदन भी हुआ है। पिछले डेढ़ वर्षो में 30 से ज्यादा साइबर फ्राड के मामले अलग-अलग थानो में दर्ज हुए थे। लोगों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा साइबर थाना का लाभ लें।