नमस्कार मैं धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.स्वास्थ्य विभाग सदर अस्पताल को बना रही है आधुनिक स्वास्थ्य विभाग सदर अस्पताल को अत्याधुनिक बना कर यहां हर तरह के सामान्य से लेकर गंभीर नवजात से लेकर सभी आयु वर्ग के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी हुई है। 2.सीमांचल के सभी जिलों में हिटवेव से मिलेगी राहत किशनगंज जिले सहित सीमांचल की तरह अन्य जिलों में भी अब हीटवेव से राहत मिलेगी जिससे अगले तीन दिनों में मानसून की झमाझम बारिश कोसी, सीमांचल, उत्तर बिहार व अंग प्रदेश में भी होगी ऐसा मौसम विभाग पटना के पूर्वानुमान में कहा गया है। 3.बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान। किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के गुवाबाड़ी पंचायत वार्ड नंबर 5 में बिजली आपूर्ति बाधित होने के वजह से नल जल योजना का मोटर भी नहीं चल पा रहा है जिससे लोगों में जलापूर्ति भी बाधित है लोगों की मांग है कि जल्द जल्द जल्द आपूर्ति की जाए। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं खत्म मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल बानी।
