किशनगंज जिले में देर शाम बिजली की गरज के साथ जमकर बारिश हुई। वहीं देर रात भी बारिश हुई। नतीजा बुधवार की सुबह मौसम खुशगवार रहा। दिन भर आसमान में बादल छाये रहे। कभी हल्की धूप भी खिल जाती। पूरबा हवा भी चलती रही। जिससे मौसम में ठंडापन आ गया। बुधवार को सुबह 9 बजे 27 डिग्री, दोपहर 3 बजे 30 डिग्री तापमान रहा।
