पोठिया प्रखंड में महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से कटाव का खतरा बढ़ गया है। संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन काफी सजग है।गुरूवार सुबह से महानंदा नदी का जल स्तर में वृद्धि होने से नदी के आसपास बसे लोगो की चिंता बढ़ गई है।
किशनगंज के पौआखाली नगर पंचायत में नवनिर्वाचित पार्षदों ने किया शपथ ग्रहण, कार्यपालक पदाधिकारी अताउर्रहमान और अंचलाधिकारी ओमप्रकाश भगत ने मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद सहित सभी 11 वार्डों के पार्षदों को दिलाई पद और गोपिनियता शपथ।
किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, थानाध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई मीटिंग, बैठक में स्थानीय प्रतिनिधि हुए शामिल, शांति और सदभाव के साथ त्योहार मनाने को लेकर हुई चर्चा
बिहार राज्य के किशनगंज जिले कोचाधामन प्रखंड के मजगामा पंचायत के महियारपुर ईदगाह में पंचायत समिति के द्वारा पेभर ब्लॉक कार्य मुकम्मल होने से ग्रामीणों ने समिति का आभार व्यक्त किया।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बगलबाड़ी पंचायत के रहमतपारा के ग्रामीणों ने नाला मरमती की माँग किया था आज से नाला मरमती शुरू हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया।
नमस्कार मैं धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.धनघरा पंचायत में पक्की सड़क की मांग किशनगंज जिले के धनघरा पंचायत के गुरुमारा गांव जाने का रास्ता अभी भी कच्ची है जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द यहां पक्की सड़क का निर्माण हो। 2. फ्लाईओवर को चालू करने की मांग किशनगंज शहर के बीच गुजरनेवाली एन एच 27 पर नया फ्लाई ओवर तैयार होने के बाद भी इसके उद्घाटन की तिथि अब तक तय नहीं हो पायी है। लोगों की मांग है जल्द से जल्द फ्लाईओवर को चालू किया जाए। 3.पुलिस को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त किशनगंज पुलिस को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाये जाने की पहल शुरू कर दी गई है।सभी थानों को डिजिटल बनाये जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को समाप्त करते हैं मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल बानी।
किशनगंज जिले के धनघरा पंचायत के गुरुमारा गांव जाने का रास्ता अभी भी कच्ची है स्थानीय लोगों का कहना है कि हम लोग वर्षों से पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं परंतु कोई भी हम लोगों के मांग को सुन नहीं रहा है।
न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की कवायद शुरु कर दी गयी है। इसके आधुनिकीकरण पर रेलवे 334.72 करोड़ रुपए खर्च करेगी।न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन यात्री सुविधाएं प्रदान करने को विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ अपग्रेड करने के लिए चिन्हित किया गया है।
किशनगंज जिले के अर्राबाड़ी स्थित पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं बच्चों ने भाग लिया।
बिहार राज्य के किशनगंज जिला के बहादुरगंज और दिघलबैंक के बीच मेन लाइन बिजली पोल गिरने से सप्लाई व्यवस्था चरमराई, तुलसिया पंचायत के कदमटोली गांव के पास बारिश के कारण गिरा पोल
