पोठिया प्रखंड के कोवाबाड़ी गांव के निकट बीच सड़क पर जल जमाव होने से राहगीरों सहित सड़क से परिचालन में वाहनों को काफी कठिनाई से गुजरना पर रहा है।दरअसल बीच सड़क पर जल जमाव की मुख्य वजह सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर है। कोवाबाड़ी गांव के दोनों ओर अतिक्रमण कर अनावश्यक रूप से बांस का टट्टी बनकर घेर रखा है।
किशनगंज जिले के समाहरणालय सभागार में उद्योग विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में मौजूद विभाग के विशेष सचिव ने युवाओं को स्टार्ट अप योजना का लाभ लेने की अपील की।
किशनगंज जिले सहित पूरे बिहार के अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को आधुनिक शैक्षणिक माहौल से परिपूर्ण आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न जिलों में कुल 46 बालक/बालिका छात्रावास संचालित हैं। विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए टॉल फ्री नंबर - 18003456123 पर संपर्क करे।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत धनपुरा गांव में पिछले 2 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।
नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.पूर्णिया विश्वविद्यालय में अवकाश सभी को सूचित किया जाता है कि ईद उल जोहा के अवसर पर विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं इसके क्षेत्रान्तर्गत सभी अंगीभूत एवं - संबद्ध महाविद्यालयों में दिनांक 29.06.2023 से 30.06.2023 (गुरुवार से शुक्रवार) तक अवकाश घोषित किया जाता है। 2.किशनगंज मानसून का आगाज हो चुका है। लगातार चार दिनों तक रुक रुक कर बरसात हो रही है इससे निपटने को लेकर नगर परिषद अलर्ट हो गया है। शहर के 34 वार्ड में जलजमाव की समस्या न हो इसके लिए 4 टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। 3. जलस्तर बढ़ने से कटाव का खतरा पोठिया प्रखंड में महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से कटाव का खतरा बढ़ गया है। संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन काफी सजग है।गुरूवार सुबह से महानंदा नदी का जल स्तर में वृद्धि होने से नदी के आसपास बसे लोगो की चिंता बढ़ गई है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल बानी।
किशनगंज जिले सहित पूरे पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, पदाधिकारी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि ईद उल जोहा के अवसर पर विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं इसके क्षेत्रान्तर्गत सभी अंगीभूत एवं - संबद्ध महाविद्यालयों में दिनांक 29.06.2023 से 30.06.2023 (गुरुवार से शुक्रवार) तक अवकाश घोषित किया जाता है।
किशनगंज जिले के उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता ने कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा से क्रियान्वित योजनाओं का निरीक्षण किया।जहां निर्मित छलका बांध में विशिष्टयों के अनुरूप नागरिक सूचना पट्ट का अधिष्ठापन नहीं होने के कारण संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
किशनगंज जिले में मानसून का आगाज हो चुका है। लगातार छह दिनों से रुक रुक कर बारिश होती रही है।जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम में ठंडापन आने से लोगों को काफी राहत मिली। गुरूवार सुबह से आसमान में बादल छाये रहे।दिन भर धूप छांव की स्थिति बनी रही।जिससे लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ।
किशनगंज मानसून का आगाज हो चुका है। लगातार चार दिनों तक रुक रुक कर बरसात हो रही है इससे निपटने को लेकर नगर परिषद अलर्ट हो गया है। शहर के 34 वार्ड में जलजमाव की समस्या न हो इसके लिए 4 टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
किशनगंज रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट की हालत दिनों दिन बदतर होती जा रही है। रैक प्वाइंट परिसर के अधिकांश हिस्सों में जलजमाव हो गया है। जिससे माल की लोडिंग अनलोडिंग के अलावा गाड़ियों का आना जाना मुश्किल हो गया है। तीन-चार दिनों से हुई बारिश ने रैक प्वाइंट की सूरत और बिगाड़ दी है।
