किशनगंज जिले के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में शिक्षा संबंधी समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई।सभी विद्यालयों में 1 जुलाई से निरीक्षण करने का करा निर्देश दिया गया।

किशनगंज जिले के सभी 125 पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक दो प्रखंड में 480 लाइट लगाया जा चुका है। लोगों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा स्ट्रीट लाइट लगवाने में सहयोग करें।

टेढागाछ में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रोग के प्रसार के आकलन के लिए नाइट ब्लड सर्वे किया गया।नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम अभियान में 104 लोगों का ब्लड सेंपल लिया गया है। प्रखंड के डाकपोखर पंचायत के कुछहा बेणूगढ वार्ड दो मे चिन्हित सेनिटल सेशन साइट के लिए चिन्हित गांव- मोहल्ले में नाइट ब्लड सर्वे की शुरुआत की गई।

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर बिजली उपभोक्ताओं ने टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे फुलबरिया चौक पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सड़क को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

इंडो-डैनिश टूल्स रूम के कोर्स में निबंधन के लिए 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। एनरोलमेंट फीस एससी-एसटी छात्रों के लिए 300 रुपये एवं अन्य छात्रों के लिए 600 रुपया है। कोर्स में प्रशिक्षण उपरांत विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनी में प्लेसमेंट करायी जाती है। इस कोर्स को पूरा करने पर निश्चित तौर पर छात्रों को रोजगार की संभावनाएं रहती हैं। इस कोर्स के निबंधन को लेकर संबंधित विभाग के वेबसाइट पर जाएं।

किशनगंज जिले के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय द्वारा द्वितीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन रायपुर पंचायत के ग्राम अर्राबाड़ी में को किया गया। चिकित्सा शिविर का आयोजन बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामेश्वर सिंह के दिशा निर्देशन एवं पशु चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. चंद्रहास के नेतृत्व में किया गया।

दिघलबैंक प्रखंड के बंगामा पंचायत अंतर्गत लोहागरा हाट स्थित दशकों पुराना सामुदायिक भवन जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो गया है। उक्त सामुदायिक भवन की छत व दीवार पर पेरड़ और जंगल के अलावा गंदगी का अंबार लगा है। जानकारी के अनुसार लगभग चार दशक से उक्त सरकारी सामुदायिक भवन पंचायत व जनता के लिए उपयोगविहीन बनकर जर्जर व बेकार होकर शोभा की वस्तु बना हुआ है। बंगामा पंचायत के पास अन्य कोई सामुदायिक भवन उपलब्ध नहीं रहने से पंचायत दफ्तर के अभाव में पंचायत से जुड़े कार्यों के निष्पादन में भारी परेशानी उत्पन्न हो गई है।

किशनगंज जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर के मामलों में कमी लाने व स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्तापूर्ण सुधार को लेकर विशेष मुहिम को ज्यादा कारगर व असरदार माना जा रहा है। मातृ-शिशु सेवाओं की बेहतरी को लेकर जिले में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि शुरुआती लक्षणों के आधार पर रोग की पहचान व इसके उपचार में वेलनेस सेंटर की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। उन्होंने सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में हर दिन कम से कम 40 ओपीडी व 10 एनसीडी जांच सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

किशनगंज जिले सहित पूरे पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि 14 से 23 जुलाई तक स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा होगी। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में ग्रुपवार विषयों की परीक्षा को लेकर परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

पोठिया प्रखंड अंतर्गत चिचुआबाड़ी चौक से इस्लामपुर पीडब्ल्यूडी सड़क स्थित पोठिया चौक के समीप सड़क के दोनों किनारे जल जमाव रहने व वाहनों को जहां-तहां लगा देने की वजह से जाम लग जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है।