किशनगंज शहर के कई वार्डों में अब भी लोगों को कच्ची सड़क होकर ही आवाजाही करनी पड़ती है। बरसात का मौसम शुरु हो गया है। ऐसे में कच्ची सड़क पर जलजमाव से लोगों को फिर परेशान होना पड़ेगा। शहर के केलाबगान, रुईधासा, डुमरिया, खगड़ा, पूरबपाली सहित अन्य जगहों पर आज भी कच्ची सड़क हैं। जहां लोगों को समस्या से दो चार होना पड़ रहा है।
किशनगंज जिले में पार्किंग नहीं रहने से गाड़ी चोरी होने का रहता है डर बाजार में पार्किंग नहीं रहने से खरीदारी करने आनेवाले लोगों को खरीदारी से ज्यादा अपनी बाइक की सुरक्षा की चिंता रहती है। किशनगंज शहर में पलक झपकते ही बाइक चोरी हो जाना आम हो गया है।
ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। वह अपने-अपने खेतों में जमा बारिश के पानी को रोकने के लिए खेतों में मेढ़ बनाने के साथ धान रोपने की तैयारी में जुट गए हैं। प्रखंड के डांगीबारी के किसान चमक लाल सिंह कहते हैं गत तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने खरीफ की खेती के अनुकूल माहौल बना दिया है। अब अंसिचित क्षेत्रों में भी धान की रोपनी वर्षा के पानी से होने लगी है।
दिघलबैंक प्रखंड के इलाके में सुबह से बिजली ठप,33 केवी में खराबी के कारण करीब 6 घन्टे से दिघलबैंक और बहादुरगंज ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति है बाधित। सुबह से बिजली नही रहने से उपभोक्ता परेशान।
किशनगंज जिले में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए अलर्ट पर जिला प्रशासन। एक जुलाई से अगले आदेश तक कर्मियो की छुट्टी की गई रद्द।
1.रोजगार के सुनहरा अवसर इंडो-डैनिश टूल्स रूम के कोर्स में निबंधन के लिए 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। एनरोलमेंट फीस एससी-एसटी छात्रों के लिए 300 रुपये एवं अन्य छात्रों के लिए 600 रुपया है। कोर्स में प्रशिक्षण उपरांत विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनी में प्लेसमेंट करायी जाती है। 2.जल जमाव से जाम की समस्या पोठिया प्रखंड अंतर्गत चिचुआबाड़ी चौक से इस्लामपुर पीडब्ल्यूडी सड़क स्थित पोठिया चौक के समीप सड़क के दोनों किनारे जल जमाव रहने व वाहनों को जहां-तहां लगा देने की वजह से जाम लग जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। 3.पार्ट थर्ड की परीक्षा तिथि घोषित 14 से 23 जुलाई तक स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा होगी। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में ग्रुपवार विषयों की परीक्षा को लेकर परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत, सुनते रहे सीमांचल मोबाइल बानी ।
1.बिहार में शिक्षक भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, लोगों का फूटा ग़ुस्सा। 2.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मंदिर के गर्भ गृह से बाहर पूजा करने पर छिड़ा विवाद। 3.चंद्रशेखर आज़ाद पर चली गोली, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर क़ानून व्यवस्था को लेकर हमलावर हुआ विपक्ष। 4.पेट्रोल के दाम पर बिकना शुरु हुआ टमाटर,बढ़ती कीमतों ने मारी सेंचुरी। 5.क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की वेन्यू पर हुआ बवाल, मोहाली स्टेडियम लिस्ट से हुआ बाहर
किशनगंज जिले सहित पूरे पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि स्नातक प्रथम खण्ड परीक्षा 2023 की दिनांक 01.07.2023 को होनेवाली परीक्षा बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा होने के कारण स्थगित की जाती है। उक्त दिनांक को होनेवाली परीक्षा 11/07/23 को पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित समयानुसार आयोजित होगी।
किशनगंज जिले सहित पूरे पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि स्नातक तृतीय खंड 2023 सत्र 2020-2023 के लिए ऑनलाइन परीक्षा-प्रपत्र भरने की तिथि 28 से 30 जून तक अंतिम रूप से विस्तारित कर दी गई है।
पोठिया प्रखंड के कई गांवों में मवेशी में एलएसडी बायरस का प्रकोप से देखा जा रहा है।यह बीमारी इस बार मवेशियों के बच्चें बैल,बछड़े में देखा जा रहा है।बुढनई,फाला,डुबानोची,कस्बाकलियागंज,शीतलपुर,दामलाबाड़ी,सरोगारा आदि पंचायत में यह वायरस अधिक प्रभावी देखा गया है। पशुपालकों ने बताया पहले मवेशियों को तेज बुखार, पांवों में सूजन तथा शरीर में चकत्ता हो जाता है। फिर चकत्ता हुए स्थान पर घाव का रूप ले लेता है और ससमय इलाज नहीं होने से पशुओं की मौत हो जाती है।
