दिघलबैंक प्रखंड के बंगामा पंचायत अंतर्गत लोहागरा हाट स्थित दशकों पुराना सामुदायिक भवन जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो गया है। उक्त सामुदायिक भवन की छत व दीवार पर पेरड़ और जंगल के अलावा गंदगी का अंबार लगा है। जानकारी के अनुसार लगभग चार दशक से उक्त सरकारी सामुदायिक भवन पंचायत व जनता के लिए उपयोगविहीन बनकर जर्जर व बेकार होकर शोभा की वस्तु बना हुआ है। बंगामा पंचायत के पास अन्य कोई सामुदायिक भवन उपलब्ध नहीं रहने से पंचायत दफ्तर के अभाव में पंचायत से जुड़े कार्यों के निष्पादन में भारी परेशानी उत्पन्न हो गई है।