दिघलबैंक पंचायत का जिला अधिकारी ने किया दौरा विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दिघलबैंक पंचायत भवन, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हरूवाडांगा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरबन्ना, हरवाडांगा मदरसा का निरीक्षण कर विद्यालय की साफ-सफाई, बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बारिश के मौसम में सभी विद्यालयों में बनने वाले मध्याह्न भोजन में विशेष साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कुट्टी पंचायत के वार्ड नo 09 धनसोना में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।

बिहार राज्य के किशनगंज के शीतलनगर चौक पर कोचाधामन पुलिस की सघन वाहन चेकिंग अभियान, नेशनल हाईवे और सर्विस लेन से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग, संदिग्ध वाहनों की डिक्की से लेकर चेसिस तक ही पुलिस टीम ने की चेकिंग, पुलिस की कार्रवाई से आने जाने संदिग्ध वाहन चालक इधर उधर भागते नजर आएl

खबरें फटाफट 9 जुलाई 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.जिले में 7 अगस्त से मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत किशनगंज जिले में 7 अगस्त से मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान की शुरुआत की जाएगी जिसमें दो वर्ष तक के बच्चे व गर्भवती महिलाओं को 90 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य प्राप्ति का उद्देश्य। 2.ऐतिहासिक खगड़ा मेला का अस्तित्व मिटने के कगार में किशनगंज जिले को पहचान दिलानेवाला प्रसिद्ध खगड़ा मेला आज अपने अस्तित्व खोने के कगार पर पहुंच चुका है। शुरुआत में 1832 एकड़ में लगने वाला मेला अब सिमट कर चार पांच एकड़ में रह गया है। लोगों की मांग है कि खगड़ा मेला में हुए अतिक्रमण को हटाया जाए। 3.नदी का जलस्तर बनने से चचरी पुल का कुछ हिस्सा बहा किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत रतवा नदी का जलस्तर बढ़ने से सुहिया घाट में बना चचरी पुल का कुछ हिस्सा बह जाने एवं कुछ हिस्सा जलसमाधि की भेंट चढ़ जाने से नाव यातायात का जरिया बन गया है। लोगों की मांग है कि यहां पक्की पुल का निर्माण हो। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।

बिहार राज्य में मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित फोकनिया व मौलवी की परीक्षा 10 जुलाई से शुरू होगी। परीक्षा 15 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा जिला मुख्यालय के विभिन्न केंद्रों में आयोजित होगी। कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला कभी जूट के लिए मशहूर रहा लेकिन अब जिला में जूट की खेती से किसान विमुख हो रहे हैं। जिसका नतीजा है कि साल दर साल जूट का रकबा भी घट रहा है। जिससे जूट का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। सरकार की अनदेखी के चलते यहां के जूट किसान अपने उत्पाद को बिचौलियों के हाथों बेचने को मजबूर थे। लेकिन अब जूट किसानों के दिन बहुरनेवाले हैं। जूट किसानों पर सरकार की नजर फिर गयी है। सरकार ने कोसी व सीमांचल के सात जिलों में जूट की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। जिसमें किशनगंज भी शामिल है। वह दिन दूर नहीं जब किशनगंज फिर से जूट की खेती में अपनी लोकप्रियता हासिल करेगा।

बिहार राज्य के पूर्णिया विश्वविद्यालय ने वोकेशनल कोर्सेस बीबीए, बीसीए ऑनर्स, बीसीए सेमेस्टर और सीएनडी में शैक्षणिक सत्र 2023-2026 में नामांकन की तिथि 10 जुलाई तक विस्तारित कर दी है।

बिहार राज्य के पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्नातक तृतीय खंड 2023 सत्र 2020-2023 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि 7 से 8 जुलाई तक अंतिम रूप से विस्तारित कर दी गई है।ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने सम्बन्धित जानकारी पूर्णिया विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले में कैंसर एक ऐसी जटिल एवं गंभीर बीमारी है जिसकी जद में आकर पूरे विश्व में हर वर्ष लाखों लोग काल के गर्भ में समा जाते हैं। ज्यादातर मरीजों में जांच के दौरान पाया जाता है कि उनका कैंसर अब आखरी चरण में पहुँच चुका और वैसी स्थिति में उपचार संभव नहीं होता है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले में गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत मां की सेहत पर निर्भर करता है। चिकित्सक के अनुसार शिशु के मस्तिष्क का 70 फीसदी विकास गर्भकाल में ही हो जाता है। इसलिए अगर गर्भवती महिला कुपोषित होगी तो जन्म लेने वाले नवजात शिशु भी कम वजन एवं मानसिक रूप से कमजोर होने की संभावना अधिक रहती है। मातृत्व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मातृ पोषण स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों में गोद भराई दिवस मनाया गया।