बिहार के चार जिले भागलपुर, पूर्वी चंपारण, कटिहार व पूर्णिया के पैक्स में 1.66 करोड़ रुपये के गबन का मामला उजागर हुआ है. मामला सामने आने के बाद सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव ने 15 दिनों के अंदर आरोपियों के खिलाफ अधिभार गठित करने का निर्देश दिया है.
किशनगंज जिले में वर्ग 8 उत्तीर्ण छात्रों का नामांकन वर्ग 9 में कराने को लेकर रथ के माध्यम से अभियान चलाया गया है,ताकि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रह सके।विशेष नामांकन अभियान के एक रथ को समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री (भा०प्र०से०) द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
किशनगंज जिले सहित पूरे पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्नातक पार्ट थर्ड के छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि सत्र 2020-23 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है आप सभी दिए गए वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।* https://examinationpup.in/build/index.php
किशनगंज जिले के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में स्थित सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य पदाधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एवं महिलाओं की विशेष जांच का भी आयोजन किया गया।
किशनगंज जिले के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए काम करने की जरूरत है। इसको अभियान के तौर पर संबंधित विभाग चलाए, ताकि यह पूरी तरह बंद हो जाये। वह सोमवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। समाहरणालय सभाकक्ष में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाने व राजस्व संग्रह लक्ष्य को शत प्रतिशत करने पर भी जोर दिया गया।
दिघलबैंक प्रखंड सहित नेपाल के पहाड़ी ईलाकों में रविवार रात हुई जबरदस्त बारिश के कारण प्रखंड से होकर गुजर रही सीमा सुरक्षा सड़क पर हरूवाडांगा हाफिज टोला डायवर्जन के ऊपर से पानी बहने लगा है।इस डायवर्जन से होकर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।
किशनगंज शहर का अधिकांश मुहल्ला अंधेरा में डूबा रहता है। नगर परिषद की ओर से लगाया गया एलईडी लाइट कई वार्डों में दम तोड़ दिया है।मुहल्लों में अंधेरा पसरा रहने के कारण लोगों को चोरी छिनतई का डर सता रहा है।लोगों ने नगर परिषद से एलईडी लाईट दुरुस्त करवाने की मांग की है। वहीं सबसे अधिक समस्या लाईट कटने पर होती है। लोगों ने नगर परिषद से जल्द से जल्द लाइट सही करवाने की मांग की है।वहीं लोग बताते है कि पोलो से लाइट चोरी भी हो गयी है।
टेढ़ागाछ प्रखंड के भोरहा पंचायत के लोग आज भी एक अदद पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। जबकि सरकार छोटे बड़े आबादी वाले गांव में पक्की सड़क निर्माण कर लिंक रोड से जोड़ने की बात करती है, लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ नहीं है। भोरहा के वार्ड नंबर आठ स्थित मुंशी टोला से मुख्य सड़क तक जाने वाली कच्ची सड़क अब गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। । ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय सड़क पर जलजमाव की वजह से आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता है।
