बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत गरगाँव पंचायत के वार्ड नo 02 काकरन में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
किशनगंज जिले कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अपने निज आवास बिरवा में जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने किया जनता दरबार का आयोजन सुनी जनसमस्याएं।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत रामपुर के ग्रामीणों ने पुल से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द पुल बनवाने का दिया आश्वासन
किशनगंज जिले में बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड किशनगंज के तत्वधान में पोठिया प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दलुआ हाट मे चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह हुआ। इस प्रशिक्षण में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर इस प्रशिक्षण को सफल बनाने मे अपना योगदान दिया।
किशनगंज जिला आपदा प्रबंधन द्वारा बज्रपात से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन प्रभारी पदाधिकारी सह एडीएम अनुज कुमार ने कहा कि थोड़ी से सावधानी अपनाकर बज्रपात से बचा जा सकता है। एडवाइजरी जारी करते उन्होंने कहा कि बज्रपात के समय किसी पक्के मकान में शरण लेना चाहिए। सफर के दौरान अपने ही वाहन में रहने की सलाह उन्होंने दिया। उन्होंने कहा कि बज्रपात के समय जमीन पर बिल्कुल नहीं लेटना चाहिए। उन्होंने कहा कि बज्रपात के समय के समय खिड़कियां, दरवाजे, बरामदे के समीप तथा छत पर नहीं जाना चाहिए। तालाब और जलाशय के समीप भी नही जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली के उपकरण या तार के साथ सम्पर्क से बचना आवश्यक है।
किशनगंज सीओ समीर कुमार के निर्देश पर गाछपाड़ा पंचयात में एसडीआरएफ ने ग्रामीणों को आपदा से बचाव के लिए टिप्स दिए।एसडीआरएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह एवं उनके टीम द्वारा आपदा संबंधित बचाव राहत कार्य का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
दिघलबैंक प्रखंड में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बताते चलें कि दिघलबैंक प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों मे कुल 32000 एवं प्रत्येक पंचायत में 2000 पौधों का वृक्षारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित है।
किशनगंज जिले सहित पूरे बिहार के छात्राएं जो भी दसवीं की परीक्षा वर्ष 2023 में प्रथम श्रेणी से पास किए हैं उन्हें ₹10000 रूपए प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन चालू हो गया है ऑनलाइन आवेदन आप medhasoft.bih.nic.in पर कर सकते हैं।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मजकुरी पंचायत के वार्ड नंo 02 के लायतोर में पिछले सात दिन से नल जल बन था ग्रामीणों ने इसकी सुचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी और आज से नल जल शुरू हो गया है सभी ग्रामीण ने मोबाइल वाणी का आभार प्रकट किया।
किशनगंज जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में रेकॉर्ड्स ऑफ राइट अपडेसन (R.O.R.) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में जमाबंदी अपडेसन (R.O.R.) से संबंधित कार्यों को त्वरित निष्पादन करने हेतु किशनगंज, कोचाधामन एवं दिघलबैंक के सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया।बैठक में अपर समाहर्ता, संबंधित अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
