खबरें फटाफट 14 जुलाई 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1. काटाव रोधी कार्य की मांग दिघलबैंक प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने फुटानीगंज से नैनभिटटा होते हुए टप्पु बाजार को जोड़ने वाली सड़क जल के तेज धार के कारण धसने लगा है और इस पर ध्यान नहीं देने से सड़क कभी भी कर सकता है लोगों की मांग है कि सड़क में कटाव रोधी कार्य किया जाए। 2.बलिया के लोगों ने नाला से संबंधित समस्याओं से पूर्व विधायक को कराया अवगत किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत जीवनपुर के ग्रामीणों ने नाला से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नाला बनवाने का दिया आस्वासन। 3.एसडीआरएफ की टीम ने कटाव स्थल का जायजा वोट से लिया। ठाकुरगंज अंचलाधिकारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने कटाव स्थल का जायजा वोट से लिया। इस संबंध में अंचलाधिकारी ओम प्रकाश भगत ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में नेपाल जलग्रहण क्षेत्र संग सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण नदियो की स्थिति व कटाव स्थलो का जायजा वोट के सहारे लिया गया है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के सोन्था पंचायत अंतर्गत शेरटोला वार्ड नo 04 मैं पिछले 6 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब थी ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार व्यक्त किया।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के हल्दिखोरा पंचायत अन्तर्गत वार्ड नo 02 सिंघाड़ी मैं पिछले 4 दिन से नल जल बन था ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी और आज से नल जल द्वारा पेयजल शुरू किया गया सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कोचाधामन पंचायत के कोचाधामन गाँव में पिछले कई साल से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गाँव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने की मांग की है

खबरें फटाफट 13 जुलाई 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.मोहरा के ग्रामीण ने किया जल्द पुल बनाने की माँग कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कोचाधामन पंचायत के मोहरा गाँव में पिछले कई साल से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गाँव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने मांग की है 2.नलों में शुद्ध पानी की सप्लाई की ग्रामीण वासी ने की मांग कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत गरगाँव पंचायत के वार्ड न0 02 काकरन में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए। 3.धरहर के लोगों ने नदी कटाव संबंधित समस्याओं से विधायक प्रतिनिधि को कराया अवगत किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत धरहर के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।

दिघलबैंक प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने फुटानीगंज से नैनभिटटा होते हुए टप्पु बाजार को जोड़ने वाली सड़क जल के तेज धार के कारण धसने लगा है और इस पर ध्यान नहीं देने से सड़क कभी भी कर सकता है लोगों की मांग है कि सड़क में कटाव रोधी कार्य किया जाए।

दिघलबैंक प्रखंड में लगातार बारिश के कारण काँटाबारी में इकड़ा मिलिक पथ पर स्तिथ क्षतिग्रस्त पुल एवं प्रधानमंत्री सड़क दोपहर तक आधा कट चुका फिलवक्त इस मार्ग पर बड़े था। वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। जहां स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी जॉन के जागीर पदमपुर, ताराबाड़ी पदमपुर, इकड़ा, मंगुरा पंचायत का यह मार्ग मुख्य सड़क है जिससे लोग आसानी से प्रखंड मुख्यालय, हॉस्पिटल, थाना आदि आ जा सकता है अगर यहां जल्द मरम्मती नही किया जाता है तो हजारों की आबादी को मिनटों का सफर घण्टों में पूरा करना होगा।

किशनगंज जिले सहित पूरे बिहार के ऐसे छात्र-छात्राएं जिनकी पारिवारिक स्थिति उच्च शिक्षा हेतु पैसे निकालने की नहीं है वैसे छात्र-छात्रा है बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोन लेकर आगे की पढ़ाई कर सकते हैं योजना चालू है आप सभी डीआरसीसी से संपर्क करें।

ठाकुरगंज अंचलाधिकारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने कटाव स्थल का जायजा वोट से लिया।इस संबंध में अंचलाधिकारी ओम प्रकाश भगत ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में नेपाल जलग्रहण क्षेत्र संग सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण नदियो की स्थिति व कटाव स्थलो का जायजा वोट के सहारे लिया गया है।

खबरें फटाफट 12 जुलाई 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.पैक्स में 1.66 करोड़ रुपये के गबन का मामला उजागर बिहार के चार जिले भागलपुर, पूर्वी चंपारण, कटिहार व पूर्णिया के पैक्स में 1.66 करोड़ रुपये के गबन का मामला उजागर हुआ है. मामला सामने आने के बाद सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव ने 15 दिनों के अंदर आरोपियों के खिलाफ अधिभार गठित करने का निर्देश दिया है। 2.आठवीं के छात्रों का नौवीं में नामांकन के लिए जागरूकता किशनगंज जिले में वर्ग 8 उत्तीर्ण छात्रों का नामांकन वर्ग 9 में कराने को लेकर रथ के माध्यम से अभियान चलाया गया है,ताकि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रह सके।विशेष नामांकन अभियान के एक रथ को समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री (भा०प्र०से०) द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 3. ROR से सम्बंधित सभी अंचलाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया किशनगंज जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में रेकॉर्ड्स ऑफ राइट अपडेसन (R.O.R.) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में जमाबंदी अपडेसन (R.O.R.) से संबंधित कार्यों को त्वरित निष्पादन करने हेतु किशनगंज, कोचाधामन एवं दिघलबैंक के सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता, संबंधित अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।