खबरें फटाफट 14 जुलाई 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1. काटाव रोधी कार्य की मांग दिघलबैंक प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने फुटानीगंज से नैनभिटटा होते हुए टप्पु बाजार को जोड़ने वाली सड़क जल के तेज धार के कारण धसने लगा है और इस पर ध्यान नहीं देने से सड़क कभी भी कर सकता है लोगों की मांग है कि सड़क में कटाव रोधी कार्य किया जाए। 2.बलिया के लोगों ने नाला से संबंधित समस्याओं से पूर्व विधायक को कराया अवगत किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत जीवनपुर के ग्रामीणों ने नाला से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नाला बनवाने का दिया आस्वासन। 3.एसडीआरएफ की टीम ने कटाव स्थल का जायजा वोट से लिया। ठाकुरगंज अंचलाधिकारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने कटाव स्थल का जायजा वोट से लिया। इस संबंध में अंचलाधिकारी ओम प्रकाश भगत ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में नेपाल जलग्रहण क्षेत्र संग सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण नदियो की स्थिति व कटाव स्थलो का जायजा वोट के सहारे लिया गया है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
