दिघलबैंक प्रखंड में लगातार बारिश के कारण काँटाबारी में इकड़ा मिलिक पथ पर स्तिथ क्षतिग्रस्त पुल एवं प्रधानमंत्री सड़क दोपहर तक आधा कट चुका फिलवक्त इस मार्ग पर बड़े था। वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। जहां स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी जॉन के जागीर पदमपुर, ताराबाड़ी पदमपुर, इकड़ा, मंगुरा पंचायत का यह मार्ग मुख्य सड़क है जिससे लोग आसानी से प्रखंड मुख्यालय, हॉस्पिटल, थाना आदि आ जा सकता है अगर यहां जल्द मरम्मती नही किया जाता है तो हजारों की आबादी को मिनटों का सफर घण्टों में पूरा करना होगा।