खबरें फटाफट 12 जुलाई 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.पैक्स में 1.66 करोड़ रुपये के गबन का मामला उजागर बिहार के चार जिले भागलपुर, पूर्वी चंपारण, कटिहार व पूर्णिया के पैक्स में 1.66 करोड़ रुपये के गबन का मामला उजागर हुआ है. मामला सामने आने के बाद सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव ने 15 दिनों के अंदर आरोपियों के खिलाफ अधिभार गठित करने का निर्देश दिया है। 2.आठवीं के छात्रों का नौवीं में नामांकन के लिए जागरूकता किशनगंज जिले में वर्ग 8 उत्तीर्ण छात्रों का नामांकन वर्ग 9 में कराने को लेकर रथ के माध्यम से अभियान चलाया गया है,ताकि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रह सके।विशेष नामांकन अभियान के एक रथ को समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री (भा०प्र०से०) द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 3. ROR से सम्बंधित सभी अंचलाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया किशनगंज जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में रेकॉर्ड्स ऑफ राइट अपडेसन (R.O.R.) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में जमाबंदी अपडेसन (R.O.R.) से संबंधित कार्यों को त्वरित निष्पादन करने हेतु किशनगंज, कोचाधामन एवं दिघलबैंक के सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता, संबंधित अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
