ठाकुरगंज अंचलाधिकारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने कटाव स्थल का जायजा वोट से लिया।इस संबंध में अंचलाधिकारी ओम प्रकाश भगत ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में नेपाल जलग्रहण क्षेत्र संग सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण नदियो की स्थिति व कटाव स्थलो का जायजा वोट के सहारे लिया गया है।