किशनगंज जिले के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए काम करने की जरूरत है। इसको अभियान के तौर पर संबंधित विभाग चलाए, ताकि यह पूरी तरह बंद हो जाये। वह सोमवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। समाहरणालय सभाकक्ष में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाने व राजस्व संग्रह लक्ष्य को शत प्रतिशत करने पर भी जोर दिया गया।