पोठिया प्रखंड सहित पूरे जिले में तीन दिनो की लगातार बारिश से महानंदा व डोंक नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है।शुक्रवार की सुबह से महानंदा व डोंक नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी गई।दोपहर तक महानंदा नदी खतरे के निशान के उपर पहुंच गई। नदी के जलस्तर में वृद्धि से निचले इलाकों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के बाघमारा वार्ड संख्या 06 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया माँग
दिघलबैंक के 4 पंचायत घानगढा,कालपीर,लक्ष्मीपूर,पथरघट्टी के लोग वर्षो से गोरूमारा पुल का इंतजार कर रहे थे वह पुल बनने जा रहा हैं।
किशनगंज जिले में एक बार फिर से मानसून की सक्रियता ने मौसम को सुहावना कर दिया है। गुरुवार से शुरु हुई बारिश रात भर होती रही। शुक्रवार की सुबह से भी जमकर बदरा बरसता रहा। दोपहर बाद बारिश थमी तो मौसम थोड़ा साफ हुआ। हालांकि आसामन में हल्के बादल दिन भर छाये रहे।बारिश के कारण शहर के मुख्य सड़कों सहित गली मुहल्लों की सड़कें कीचड़मय हो गयी। वहीं कई जगहों पर जलजमाव सी स्थिति हो गयी। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधि इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत शाहपुर के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे है नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जलद नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन|
बिहार राज्य के किशनगंज में BPSC द्वारा आयोजित प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा दो दिनों तक चलने के बाद आज पूर्ण रूप से संपन्न हो गई है। जिले में 10 परीक्षा केंद्रों में कुल 5 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए है। बता दे कि बीपीएससी के द्वारा शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा 24 एवं 25 अगस्त में दो पालियो में जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्रों में लिया गया है। इस दौरान आज प्रथम पाली में कुल 4603 पुरुष अभ्यर्थी में से 3180 ने परीक्षा दिया है जबकि दूसरी पाली में कुल 2585 महिला अभ्यर्थियों में से 2369 परीक्षा में शामिल हुए है। वही जिले भर में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी
किशनगंज में बीपीएससी द्वारा आयोजित प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा दो दिनों तक चलने के बाद आज पूर्ण रूप से संपन्न हो गई है। मगर इसी बीच शहर के आर.के.साहा महिला कॉलेज में एक मुन्ना भाई दूसरे के परीक्षा देते हुई पकड़े गए है। दरअसल आज प्रथम पाली परीक्षा आयोजन के दौरान अभ्यर्थी निरंजन कुमार जिसका रोल नंबर- 280660 है तथा पिता- चन्द्रशेखर प्रसाद, साकिन रघुनाथपुर दक्षिण, वार्ड नंबर- 07, थाना भरगामा, जिला अररिया निवासी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
