किशनगंज जिले में एक बार फिर से मानसून की सक्रियता ने मौसम को सुहावना कर दिया है। गुरुवार से शुरु हुई बारिश रात भर होती रही। शुक्रवार की सुबह से भी जमकर बदरा बरसता रहा। दोपहर बाद बारिश थमी तो मौसम थोड़ा साफ हुआ। हालांकि आसामन में हल्के बादल दिन भर छाये रहे।बारिश के कारण शहर के मुख्य सड़कों सहित गली मुहल्लों की सड़कें कीचड़मय हो गयी। वहीं कई जगहों पर जलजमाव सी स्थिति हो गयी। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
