बहादुरगंज प्रखंड सहित पूरे जिले में विगत तीन दिनों की बारिश धान के लिए खासा उपयोगी साबित हुआ है। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद गुरुवार व शुक्रवार की बारिश खेतों में लगे धान फसल के लिए खासा उपयोगी साबित हुआ है। किसान से जुड़े सुत्र के अनुसार अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में मौसमी बारिश का तोहफा धान के अच्छे उत्पादन का संकेत दिया है।

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हॉटगांव पंचायत के वार्ड दो दहीभात गांव आजादी के सात दशक बाद भी इस गांव को मुख्य सड़क से नहीं जोड़ा गया है। लगभग दो किलोमीटर कच्ची सड़क रहने से लोगों के साथ साथ स्कूली बच्चों को बरसात के दिनों में काफी कठिनाई उठानी पड़ती है।

दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत के बिहार टोला में बूढ़ी कनकई नदी में एक साथ 4 डॉल्फिन को नदी में देखा।थोड़ी ही देर में यह खबर नदी के आसपास के गांवों में फैल गई।

खबरें फटाफट-26 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.नल जल योजना में शुद्ध पेयजल सप्लाई की मांग किशनगंज जिले के ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 4 फौदरबस्ती में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई हैं नगर की किसी भी नल में नहीं आ रहा है पानी।नगर के लोगों का मांग है की नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए। 2.कैंसर से बचाव के लिए किया गया स्क्रीनिंग किशनगंज जिले में कैंसर से बचाव एवं जागरूक करने के लिए शुक्रवार को छत्तरगाछ रेफरल अस्पताल में जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान कैंसर से बचाव संबंधी कई तरह की जानकारी दी गई।जागरूकता शिविर में 44 लोगों का स्क्रीनिंग किया गया 3.नदी का जलस्तर में वृद्धि होने से निचले इलाकों में प्रवेश किया बाढ़ का पानी पोठिया प्रखंड सहित पूरे जिले में तीन दिनो की लगातार बारिश से महानंदा व डोंक नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है।शुक्रवार की सुबह से महानंदा व डोंक नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी गई।दोपहर तक महानंदा नदी खतरे के निशान के उपर पहुंच गई। नदी के जलस्तर में वृद्धि से निचले इलाकों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इजहार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत बगलबाड़ी के ग्रामीणों ने पुल से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर विधायक ने जल्द पुल बनवाने का दिया आश्वासन|

किशनगंज जिले में कैंसर से बचाव एवं जागरूक करने के लिए शुक्रवार को छत्तरगाछ रेफरल अस्पताल में जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान कैंसर से बचाव संबंधी कई तरह की जानकारी दी गई।जागरूकता शिविर में 44 लोगों का स्क्रीनिंग किया गया।

किशनगंज नगर परिषद ने एलईडी लाईट से वंचित शहर के वार्डों में सर्वे शुरु कर दिया है। दरअसल पहले सरकार की ओर से ईईसीएल कंपनी को राज्य के सभी नगर निकायों में एलईडी लाईट लगाने का जिम्मा दिया गया था।लेकिन कंपनी मानक पर खड़ी नहीं उतर सकी। जिससे काफी किरकिरी भी हुई। कंपनी के द्वारा जहां-जहां लाइट लगाया गया लगने के कुछ दिन बाद ही खराब होता चला गया। जिससे कंपनी के कार्यशैली पर सवाल भी उठने लगे। आखिरकार विभाग ने अपना निर्णय बदल कर फिर से नगर निकाय को लाईट लगाने का जिम्मा दे दिया।

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 4 फौदरबस्ती में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई हैं नगर की किसी भी नल में नहीं आ रहा है पानी।नगर के लोगों का मांग है की नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।