बहादुरगंज प्रखंड सहित पूरे जिले में विगत तीन दिनों की बारिश धान के लिए खासा उपयोगी साबित हुआ है। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद गुरुवार व शुक्रवार की बारिश खेतों में लगे धान फसल के लिए खासा उपयोगी साबित हुआ है। किसान से जुड़े सुत्र के अनुसार अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में मौसमी बारिश का तोहफा धान के अच्छे उत्पादन का संकेत दिया है।
