खबरें फटाफट-26 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.नल जल योजना में शुद्ध पेयजल सप्लाई की मांग किशनगंज जिले के ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 4 फौदरबस्ती में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई हैं नगर की किसी भी नल में नहीं आ रहा है पानी।नगर के लोगों का मांग है की नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए। 2.कैंसर से बचाव के लिए किया गया स्क्रीनिंग किशनगंज जिले में कैंसर से बचाव एवं जागरूक करने के लिए शुक्रवार को छत्तरगाछ रेफरल अस्पताल में जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान कैंसर से बचाव संबंधी कई तरह की जानकारी दी गई।जागरूकता शिविर में 44 लोगों का स्क्रीनिंग किया गया 3.नदी का जलस्तर में वृद्धि होने से निचले इलाकों में प्रवेश किया बाढ़ का पानी पोठिया प्रखंड सहित पूरे जिले में तीन दिनो की लगातार बारिश से महानंदा व डोंक नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है।शुक्रवार की सुबह से महानंदा व डोंक नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी गई।दोपहर तक महानंदा नदी खतरे के निशान के उपर पहुंच गई। नदी के जलस्तर में वृद्धि से निचले इलाकों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
