किशनगंज जिले में इस बार खरीफ सीजन में किसानों को खाद की किल्लत से नहीं जुझना पड़ेगा। विभाग ने इस बार जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध रहने का दावा किया है। विभाग के दावों के अनुसार अभी जिले में आवश्यकता के अनुसार यूरिया व डीएपी की 97 प्रतिशत से अधिक उपलब्धता है।

बहादुरगंज अन्तर्गत झांसी रानी चौक से प्रखंड सह अंचल कार्यालय को जोड़नेवाली थाना रोड की स्थिति बदहाल बनी हुई है। बहादुरगंज का थाना रोड प्रखंड सह अंचल कार्यालय सहित नगर कार्यालय, मनरेगा, कृषि, खाद्य, पशुपालन, थाना आदि प्रमुख सरकारी संस्था को जोड़ने प्लस टु रसल हाई स्कूल व प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल को जोड़ती है। विगत पांच वर्षों से उक्त पथ जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील होने से लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानी होती है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत पुनास गांव में पिछले 6 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत बूढ़ीमारी के ग्रामीणों ने नाला से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द नाला बनवाने का दिया आस्वासन।

बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के गुवाबारी पंचायत के अंतर्गत वार्ड नंबर 05 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल आपूर्ति चालू हो।