खबरें फटाफट-27 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.महानंदा का जलस्तर घटने से लोगों ने ली राहत की सांस पोठिया लगातार हुई बारिश से प्रखंड क्षेत्र में बहनेवाली महानन्दा तथा डोंक नदी का जलस्तर बढ़ गया था।महानन्दा नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी थी। जिससे निचले इलाके में बसे कई गांवों व सडकों के ऊपर से पानी बह रही थी।महानन्दा नदी की बढ़ते जलस्तर की स्थिति को देखते हुए महानन्दा नदी किनारे बसनेवाले ग्रामीण काफी चिन्तित थे। लेकिन नदी का जलस्तर धीरे धीरे घटने लगा।जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। 2.एनीमिया एक गंभीर बीमारी इसके लिए गंभीरता लेने की जरूरत मौजूदा समय में एनीमिया एक गंभीर बीमारी है। खासकर महिलाएं और प्रसूताओं एवं बच्चों को इस बीमारी से ज्यादा परेशानी हो रही है। ऐसे में इस पर नियंत्रण की कोशिश बहुत जरूरी है। थोड़ी सी भी लापरवाही एनीमिया जान को जोखिम में डाल सकती है। इसलिए लोगों को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। 3.यूरिया और डीएपी की 97% से अधिक उपलब्धता किशनगंज जिले में इस बार खरीफ सीजन में किसानों को खाद की किल्लत से नहीं जुझना पड़ेगा। विभाग ने इस बार जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध रहने का दावा किया है। विभाग के दावों के अनुसार अभी जिले में आवश्यकता के अनुसार यूरिया व डीएपी की 97 प्रतिशत से अधिक उपलब्धता है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।

अति उत्साह के साथ रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यो ने मैनेजिंग कमिटी के सदस्य के चुनाव में लिया भाग, 1006 सदस्य में 866 सदस्य उपस्थित होकर अपना सदस्यता प्रमाण दिखाते हुए किए वोट, शांतपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न।अभ्यर्थियों

बिहार किशनगंज की प्लस टू हाई स्कूल सिंघिया की शिक्षिका कुमारी गुड्डी का चयन इस वर्ष राष्ट्रीय_शिक्षक_पुरस्कार के लिए हुआ है । वे अंग्रेजी की शिक्षिका हैं

कोचाधामन प्रखंड के बड़ीजान पंचायत अंतर्गत शनिवार को दो जगहों पर शिविर लगा दर्जनों लोगों का ई श्रम कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। श्रम संसाधन विकास तथा जिला स्वास्थ्य समिति के सौजन्य व जन साहस/ग्राम विकास युवा ट्रस्ट के सहयोग से कोचाधामन प्रखंड के बड़ीजान पंचायत में वार्ड संख्या 09 व 10 में आयुष्मान भारत योजना तथा श्रम कार्ड के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया ।

पोठिया लगातार हुई बारिश से प्रखंड क्षेत्र में बहनेवाली महानन्दा तथा डोंक नदी का जलस्तर बढ़ गया था।महानन्दा नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी थी। जिससे निचले इलाके में बसे कई गांवों व सडकों के ऊपर से पानी बह रही थी।महानन्दा नदी की बढ़ते जलस्तर की स्थिति को देखते हुए महानन्दा नदी किनारे बसनेवाले ग्रामीण काफी चिन्तित थे। लेकिन नदी का जलस्तर धीरे धीरे घटने लगा।जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धबेली पंचायत स्थित वार्ड संख्या 3 के मध्य विद्यालय शिक्षागाछी में अग्नि सुरक्षा के तहत अग्निशमन विभाग की तरफ से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने विद्यार्थियों को आग से बचाव के तरीकों से अवगत कराया। विद्यार्थियों को मौखिक जानकारी के साथ-साथ प्रयोग विधि द्वारा आग से बचाव के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया गया।

मौजूदा समय में एनीमिया एक गंभीर बीमारी है। खासकर महिलाएं और प्रसूताओं एवं बच्चों को इस बीमारी से ज्यादा परेशानी हो रही है। ऐसे में इस पर नियंत्रण की कोशिश बहुत जरूरी है। थोड़ी सी भी लापरवाही एनीमिया जान को जोखिम में डाल सकती है। इसलिए लोगों को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।

किशनगंज जिला योजना समन्वयक विश्वजीत कुमार ने कहा, आशा द्वारा गृह भ्रमण के दौरान 06 से 59 माह के बच्चों को सप्ताह में दो बार आयरन फोलिक एसिड सिरप एक एमएल दिया जा रहा है। 5-9 साल के बच्चों को सप्ताह में गुलाबी आयरन फोलिक एसिड की एक गोली प्राथमिक विद्यालय में प्रत्येक बुधवार को मध्याह्न भोजन के बाद शिक्षकों के माध्यम से दी जा रही है। 10 से 19 साल के किशोर और किशोरियों को हर हफ्ते आईएफए की एक नीली गोली दी जाती है। जिसे विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्रत्येक बुधवार को भोजन के बाद शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी सेविका के माध्यम से निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

Transcript Unavailable.

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत डकैता के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन