कोचाधामन प्रखंड के बड़ीजान पंचायत अंतर्गत शनिवार को दो जगहों पर शिविर लगा दर्जनों लोगों का ई श्रम कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। श्रम संसाधन विकास तथा जिला स्वास्थ्य समिति के सौजन्य व जन साहस/ग्राम विकास युवा ट्रस्ट के सहयोग से कोचाधामन प्रखंड के बड़ीजान पंचायत में वार्ड संख्या 09 व 10 में आयुष्मान भारत योजना तथा श्रम कार्ड के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया ।
