टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धबेली पंचायत स्थित वार्ड संख्या 3 के मध्य विद्यालय शिक्षागाछी में अग्नि सुरक्षा के तहत अग्निशमन विभाग की तरफ से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने विद्यार्थियों को आग से बचाव के तरीकों से अवगत कराया। विद्यार्थियों को मौखिक जानकारी के साथ-साथ प्रयोग विधि द्वारा आग से बचाव के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया गया।
